• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में दोस्‍तों के साथ नहाने गया आशिक बांध में डूबा, मांगता रहा मदद; साथी देखते रहे

डूबता देखकर दोस्त घबरा गए और वहां से चले गए। दोस्तों ने न तो अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और न ही आशिक के परिवार को बताया।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 06:23:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 06:23:01 PM (IST)
शहडोल में दोस्‍तों के साथ नहाने गया आशिक बांध में डूबा, मांगता रहा मदद; साथी देखते रहे
कुछ समय बाद उसके दोस्त लौट गए, लेकिन आशिक घर नहीं पहुंचा।

HighLights

  1. पुलिस और एसडीआरएफ ने शव बाहर निकाला
  2. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों मौके पर जुटे
  3. परिजनों ने किशोर की मौत को लेकर संदेह जताया

नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सन्नौसी बांध में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

संदेह जताते हुए मामले की जांच की मांग

परिजनों ने किशोर की मौत को लेकर संदेह जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार, आशिक पटेल (14) अपने दोस्तों के साथ सोमवार को सन्नौसी बांध में नहाने गया था।

पुलिस ने आशिक के दोस्तों से पूछताछ की

कुछ समय तक उसके सभी साथ देखते रहे बाद उसके दोस्त लौट गए, लेकिन आशिक घर नहीं पहुंचा। शाम तक उसकी तलाश शुरू की गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोजबीन की। पुलिस ने आशिक के दोस्तों से पूछताछ की।


न तो घर में बताया न ही आशिक के परिवार को

दोस्तों ने बताया कि सभी लोग बांध के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान आशिक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दोस्त घबरा गए और वहां से चले गए। दोस्तों ने न तो अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और न ही आशिक के परिवार को बताया।

घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश तेज की

जब देर शाम तक आशिक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश तेज की। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद दोस्तों से पूछताछ की गई, तब बालक के डूबने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया।

तलाश के बाद किशोर का शव बरामद

मंगलवार सुबह रेस्क्यू दल ने बांध में तलाश शुरू की और बालक का शव बरामद कर लिया।परिजनों ने बालक की मौत को लेकर संदेह जताया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम किया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 22 दिन पहले मैहर रेंज भटक कर आया ई-5 हाथी, बाणसागर बांध तैरकर बांधवगढ़ की ओर रवाना, Video वायरल