• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

बाणसागर डैम तैरकर शहडोल के ब्यौहारी पहुंचा जंगली हाथी, लोग घरों में दुबके; 24 दिन से कर रहा परेशान

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी के नजदीक न जाएं, उसे परेशान न करें और जंगल की ओर जाने से बचें। विभाग की टीमें लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 07:03:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 07:03:20 PM (IST)
बाणसागर डैम तैरकर शहडोल के ब्यौहारी पहुंचा जंगली हाथी, लोग घरों में दुबके; 24 दिन से कर रहा परेशान
अपने पुराने कारिडोर से सफर तय कर पपौंध में पहुंचकर विचरण करता जंगली हाथी। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. बाणसागर बैकवाटर और सोन नदी पार किया
  2. पपौंध के गांवों में दिखा काॅलर वाला हाथी
  3. बीटीआर टीम ने रेस्क्यू कर काॅलर लगाया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के उत्तर वनमंडल के वन परिक्षेत्र पश्चिमी ब्यौहारी में एक जंगली नर हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में डर फैल गया है। हाथी मैहर जिले की सीमा से लगे बाणसागर डैम के बैकवाटर और सोन नदी को पार करते हुए जिले की सीमा में प्रवेश किया है।

रेस्क्यू कर निगरानी के लिए काॅलर लगाया था टीम ने

हाथी के पानी में तैरकर नदी पार करने का वीडियो भी सामने आया है। यह वही नर हाथी है, जिसका कुछ समय पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) की टीम ने रेस्क्यू कर निगरानी के लिए काॅलर लगाया था।

इसकी मौजूदगी अमरपाटन और मैहर क्षेत्र में देखी गई थी

वह लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाल ही में इसकी मौजूदगी अमरपाटन और मैहर क्षेत्र में देखी गई थी। हाथी अपने पुराने कारिडोर से सफर तय करते हुए बाणसागर बैकवाटर में उतरा है।

पपौंध थाना क्षेत्र के कई गांवों से होता हुआ गुजरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह हाथी ने पानी पार किया वहां की गहराई करीब 30 फीट है।नदी पार करने के बाद हाथी पपौंध थाना क्षेत्र के कई गांवों से होता हुआ गुजरा है। हाथी के गांव के नजदीक पहुंचते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।


कई टीमों को तत्काल तैनात किया गया

लोग घरों में दुबक गए और खेतों में काम कर रहे किसान बाहर निकल आए।सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया। डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि हाथी की निगरानी के लिए कई टीमों को तत्काल तैनात किया गया।

लोकेशन ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही हैं टीमें

टीमें लगातार हाथी की लोकेशन ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही हैं। मंगलवार दोपहर हाथी पपौंध क्षेत्र से रेलवे लाइन पार कर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा की ओर जाते देखा गया है।

यह भी पढ़ें- मानसून फिर बेपटरी, जबलपुर समेत संभाग के जिलों में 10 साल में दूसरी बार औसत से कम बारिश