• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

जरा सी लापरवाही: पेट्रोल पंप हादसे में झुलसीं जिंदगियां, शाजापुर के अस्पताल में जारी जिंदगी बचाने की जंग

कुछ ही सेकंड में आग और धमाके ने पूरे परिसर को दहला दिया। पेट्रोल पंप पर हुए भीषण अग्निकांड के बाद शाजापुर जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड...और पढ़ें

By santosh dasheriyaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 13 May 2026 07:55:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 07:55:53 AM (IST)
जरा सी लापरवाही: पेट्रोल पंप हादसे में झुलसीं जिंदगियां, शाजापुर के अस्पताल में जारी जिंदगी बचाने की जंग
घायल से मुलाकात करते मंत्री गौतम टेटवाल और विधायक अरुण भीमावद। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. एक वाहन से निकली चिंगारी के बाद अचानक तेज धमाका हुआ
  2. मंत्री गौतम टेटवाल बोले-इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
  3. हादसे में कुल 12 लोग घायल होने की खबर हैं, जिनमें से 9 घायल शाजापुर पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि शाजापुर। पेट्रोल पंप पर जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका ताजा उदाहरण भीषण अग्निकांड में देखने को मिला। कुछ ही सेकंड में आग और धमाके ने पूरे परिसर को दहला दिया। पेट्रोल पंप पर हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे घायलों से मिलने मंगलवार सुबह मंत्री गौतम टेटवाल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचे।

हादसे में कुल 12 लोग घायल होने की खबर हैं, जिनमें से 9 घायल शाजापुर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक मरीज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी और परिजनों की चिंता के बीच मंत्री ने डाक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और सरकार सभी घायलों के साथ मजबूती से खड़ी है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


गाड़ी से चिंगारी निकली और हुआ तेज धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक वाहन से निकली चिंगारी के बाद अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। पचोर स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर भीषण अग्निकांड में हादसे में घायल लोगों को देर रात शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। घटना में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अस्पताल में सलोनी, रामबाबू शर्मा, रितु शर्मा, जगदीश, धर्मेंद्र, शुभम और लतीफा बी सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल बलराम गुर्जर को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। अस्पताल में देर रात डाक्टरों की टीम सक्रिय रही और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार गौरव पोरवाल और कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देर रात भाजपा विधायक अरुण भीमावद भी अस्पताल पहुंचे।

देखते ही देखते आग पूरे पंप क्षेत्र में फैल गई

पेट्रोल पंप कर्मचारी जगदीश धनगर ने बताया कि पीछे से आई एक गाड़ी से चिंगारी निकली और कुछ ही सेकंड में तेज धमाका हो गया। देखते ही देखते आग पूरे पंप क्षेत्र में फैल गई। पेट्रोल भरवाने पहुंचे समंदर सिंह भिलाला ने बताया कि अचानक आग की लपटें उठीं और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक अन्य घायल ने बताया कि ब्लास्ट इतना तेज था कि कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। पहले पत्नी को बचाया, फिर खुद जान बचाकर भागे।

पंपों पर सुरक्षा इंतजाम बेहद कमजोर

शहर के रिहायशी क्षेत्रों में संचालित पेट्रोल पंप अब बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रहे हैं। एबी रोड, टंकी चौराहा, बस स्टैंड के आसपास वर्षों से चल रहे पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा इंतजाम बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। कई पंपों पर लगे अग्निशमन यंत्र पुराने और जर्जर हालत में हैं, जिनका लंबे समय से रिफिल तक नहीं कराया गया। कई जगह आग बुझाने के लिए पानी और रेत से भरी बाल्टियां भी उपलब्ध नहीं हैं।

सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

पेट्रोलियम कंपनी के नियम अनुसार टैंकर खाली करने के लिए अलग सुरक्षित प्लेटफार्म होना चाहिए, लेकिन अधिकांश पंपों पर यह व्यवस्था नहीं है। सबसे चिंताजनक स्थिति बस स्टैंड की है। यहां सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे दिखाई दी। कहीं हवा मशीन खराब है तो कहीं टायलेट चोक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी लापरवाही शहर में बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पेट्रोल पंप की सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र शर्मा को फोन किया तो उन्होंने कोई जवाब ही दिया।

मंदसौर के सीमामऊ में पांच दुकानों में आग लगने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, नगर परिषद का घेराव करने के बाद किया चक्काजाम