• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

आगर-मालवा में भी वोट चोरी का आरोप, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के दौरान आगर में मतदाता सूची से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के न...और पढ़ें

By Dara Singh AaryaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:27:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:27:05 AM (IST)
आगर-मालवा में भी वोट चोरी का आरोप, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
अंकुश भटनागर वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले मतदाताओं के साथ। -नईदुनिया

HighLights

  1. एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
  2. सोनी परिवार के पांच सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटाने का मामला उठाया
  3. 10 दस्तावेज देने के बाद भी नाम हटाने का लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, आगर-मालवा : एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के दौरान आगर में मतदाता सूची से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के नाम हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने इसे मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की बात कही है। भटनागर ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता का पालन नहीं किया जा रहा है।

भटनागर के अनुसार, आगर निवासी शेर बहादुर सोनी, उनकी पत्नी सरस्वती सोनी, बेटे कमल सोनी और मोहन सोनी तथा बहू पार्वती सोनी के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उनका दावा है कि सोनी परिवार लंबे समय से आगर में निवास कर रहा है और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान निर्धारित प्रपत्र भरने के साथ वर्ष 2003 से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में नहीं रहे।


10 दस्तावेज देने के बाद भी नाम हटाने का आरोप

भटनागर ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मांगे गए दस्तावेजों में से सोनी परिवार ने 10 दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। बाद में परिवार के सदस्य जब नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 जमा करने पहुंचे तो शुरुआत में बीएलओ द्वारा फार्म लेने से इन्कार किए जाने की बात सामने आई। भटनागर के मुताबिक, इस मामले में मुख्य निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत की गई। इसके बाद बीएलओ ने फार्म-6 जमा किया। एसडीएम कमल मंडलोई ने बताया कि जिनके नाम एसआइआर में कट गए हैं, उनकी नियमानुसार सूची उपलब्ध हो जाएगी। फार्म-6 के साथ नाम जुड़ जाएंगे। मैं बीएलओ को बोल देता हूं, जिनके भी नाम छूटे हैं, वे जुड़ेंगे। जो 18 साल से ऊपर के हैं उनके भी नाम जोड़ने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट से कटा नाम तो आयोग घर आकर लौटाएगा मताधिकार, बिलासपुर में बीएलओ की फौज तैनात, हर हफ्ते 25 घरों में देंगे दस्तक