• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में बुजुर्ग से 33 लाख की वसूली, व्हाट्सएप वीडियो वायरल करने की धमकी; 4 पर FIR

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है।

By santosh dasheriyaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 10:08:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 10:08:32 PM (IST)
शाजापुर में बुजुर्ग से 33 लाख की वसूली, व्हाट्सएप वीडियो वायरल करने की धमकी; 4 पर FIR
बुजुर्ग से 33 लाख की वसूली( एआई फोटो)

HighLights

  1. वायरल करने की धमकी देकर वसूली
  2. बुजुर्ग से 33 लाख रुपये ऐंठे
  3. चार आरोपितों पर केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी रमेशचंद्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पार्वती बैरागी, राजेंद्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी ने उन्हें बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर करीब 33 लाख रुपये वसूल लिए।


फरियादी के मुताबिक, वर्ष 2023 में भरड़ स्थित शिव मंदिर में पार्वती बैरागी से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद पार्वती ने उनसे संपर्क बढ़ाया और बातचीत शुरू की।

बातचीत कर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया

आरोप है कि बाद में व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। इसी वीडियो को वायरल करने और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे की मांग की गई।

डर के कारण रमेशचंद्र ने शुरुआत में 5 हजार रुपये दिए, लेकिन आरोपितों ने बार-बार दबाव बनाकर अलग-अलग किस्तों में करीब 33 लाख रुपये वसूल लिए।

कई शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर

पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने उनसे कई शपथ पत्रों पर भी हस्ताक्षर करवाए और लगातार फोन कर 12 अप्रैल 2026 तक 20 लाख रुपये और देने का दबाव बना रहे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने व्यापारी ने की खुद को आग लगाने की कोशिश, 10 नंबर मार्केट में भारी तनाव