• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

‘सड़कें नहीं बनीं तो जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा’: शाजापुर में विधायक के ऐलान पर सीएम बोले- 16 नहीं 17 सड़कें देंगे

सीएम ने कहा कि सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अनाज खरीदेगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि क्षेत्र में स्थापित होने जा रहे पेप्सिको...और पढ़ें

By santosh dasheriyaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 09:04:01 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 09:04:01 AM (IST)
‘सड़कें नहीं बनीं तो जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा’: शाजापुर में विधायक के ऐलान पर सीएम बोले- 16 नहीं 17 सड़कें देंगे
कालापीपल में रोड शो करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. 30.86 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मिली सौगात
  2. सीएम के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोका
  3. कालापीपल में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा विकास और किसान कल्याण की घोषणाओं के नाम रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि,शाजापुर/कालापीपल। कालापीपल में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा विकास और किसान कल्याण की घोषणाओं के नाम रहा। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कालापीपल पहुंचे, जहां हेलीपेड पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अरुण भीमावद और विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने उनकी आगवानी की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक काफिले के साथ मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने 30.86 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अनाज खरीदेगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि क्षेत्र में स्थापित होने जा रहे पेप्सिको के नए प्लांट का लाभ उठाएं और आलू उत्पादन को बढ़ावा दें, क्योंकि कंपनी सीधे किसानों से खरीद करेगी।


मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अभियान है। अब तक प्रदेश की महिलाओं के खातों में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने किसानों और सिंचाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, उन्होंने आपस में राज्यों को लड़वाया।

विधायक बोले-लंबित सड़कें स्वीकृत नहीं हुईं तो जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे

सम्मेलन में उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंच से ऐलान कर दिया कि यदि उनके विधानसभा क्षेत्र की लंबित सड़कें स्वीकृत नहीं हुईं या उनका निर्माण पूरा नहीं हुआ तो वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। विधायक ने क्षेत्र की सड़कों, राजस्व भवन और कालेज जैसी मांगों का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने तुरंत इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए माहौल को हल्का कर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक को जूते-चप्पल त्यागने की कोई आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने न केवल 16 बल्कि 17 सड़कों की स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया, बल्कि यह भी कहा कि जूते-चप्पल त्यागने जैसी बातें करने से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि जूते-चप्पल कांटों और कठिन रास्तों से बचाने के लिए होते हैं, इसलिए विकास कार्यों के लिए ऐसे संकल्प लेने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे राजस्थान के 15 और मध्यप्रदेश के 13 जिलों को लाभ मिलेगा। शाजापुर के 118 गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच चुका है। आने वाले समय में शेष गांवों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।

पौधा वितरण में अव्यवस्था, लेने की होड़ में कई पौधे टूटे

''एक पौधा मां के नाम'' अभियान के तहत कालापीपल में पौधों के वितरण के दौरान अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, स्कूली बच्चे और ग्रामीण पौधे लेने के लिए पहुंच गए। करीब 10 से अधिक ट्रैक्टरों में भरकर पौधे मंगवाए गए थे, लेकिन वितरण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई। पौधे लेने की होड़ में कई लोगों ने एक साथ ट्रैक्टरों के पास पहुंचकर पौधे उठाने शुरू कर दिए, जिससे कई पौधे टूट गए और क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ पौधे सड़क पर बिखरे हुए भी दिखाई दिए। कई लोगों को एक भी पौधे नहीं मिले तो कुछ लोग चार से पांच पौधे भी उठाकर ले गए।

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेताओं को रोका

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे के दौरान संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। इसी दौरान जेठड़ा जोड़ पर युवक कांग्रेस के जिला पदाधिकारी चिराग परमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं अरनियाकलां से कालापीपल की ओर जा रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को भी पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस की स्थिति भी बनी। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की बात कही।

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का आज भूमि पूजन करेंगे CM मोहन यादव, 5 विधानसभा क्षेत्रों और 62 गांवों का बदलेगा भाग्य