• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मालवांचल में ठंड का असर तेज, आगामी दिनों में और गिरेगा पारा

MP Weather Update: मालवांचल में ठंड का असर तेज हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 26 Dec 2023 03:24:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 03:39:26 PM (IST)
MP Weather Update: मालवांचल में ठंड का असर तेज, आगामी दिनों में और गिरेगा पारा
शाजापुर में बढ़ी ठंड

HighLights

  1. ठंड का असर बढ़ा
  2. आगामी दिनों में और गिरेगा पारा
  3. कोहरे के कारण कम हुई वाहनों की रफ्तार

MP Weather Update नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। मालवांचल में अब सर्दी का असर तेज होने लगा है। सोमवार को आसमान में बादल छाने के साथ ही सुबह चारों तरफ कोहरा छाया रहा। सुबह-सुबह कोहरा इतना घना था कि आसपास भी कोई नजर नहीं आ रहा था। वाहनों की लाइटें भी काफी धीमी नजर रही थी। हाईवे पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीरे करनी पड़ी।

जिले में तापमान में काफी गिरावट रही। रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि मौसम ऐसा ही बना रहेगा कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह एक से छह तक बादल छाए रहेंगे कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले समय में सुबह भी कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय सूरज नौ बजे के बाद नजर आया। आसमान में धुंध जैसा रहा। रात में ओस गिरने से खेतों सहित बाग बगीचों आदि में नमी रही।


naidunia_image

फिर बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तेज हवाएं भी चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। इससे एक बार फिर ठिठुरन बढ़ेगी। आगामी दिनों में मौसम आमतौर पर साफ और कभी-कभी बादल छाये रहेंगे। रात के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगा। अलगे कुछ दिन मौसम में उतार चढाव रहेगा।

फसलों को हुआ फायदा

कस्बे सहित क्षेत्र के किसानों ने बताया कि मौसम में नमी के कारण सरसों, गेहूं, चने की फसलों को कहीं अधिक फायदा हुआ है तो इस कोहरे के ज्यादा गिरने के कारण नुकसान भी है। मौसम खुलने के बाद धूप निकली लेकिन ठंडी हवा चलते रहने से ठिठुरन बढ गई। तापमान में कमी रही जिससे लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। क्षेत्र में आठ दस दिनों से मौसम में आई नमी से किसानों की फसलें लहलहाने लगी है मौसम परिवर्तन के कारण सरसों की फसल पीले रंग में रंग चुकी है।