• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

नलखेड़ा हादसे में 8 लोगों की मौत के मामले में पंडित आया सामने, बोला- रात में रुकने को कहा था, लेकिन नहीं माने

श्रद्धालुओं ने पंडित से कहा था कि उज्जैन में होटल में कमरा बुक है और वहीं लगैज रखा है, इसलिए वहां जाएंगे।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 02:19:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 02:27:36 PM (IST)
नलखेड़ा हादसे में 8 लोगों की मौत के मामले में पंडित आया सामने, बोला- रात में रुकने को कहा था, लेकिन नहीं माने
नाले में बही थी कार, आठ लोगों की हुई थी मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. ओडिशा के श्रद्धालु नलखेड़ा में हवन करने पहुंचे थे
  2. यहां से लौटते वक्त नाले में बह गई थी उनकी कार
  3. इसमें ड्राइवर सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी

नईदुनिया न्यूज, आगर मालवा/नलखेड़ा। मां बगलामुखी मंदिर में 18 सितंबर की रात मंदिर के मुख्य द्वार के पास बारिशके पानी से ऊफनते बिना रैलिंग वाले नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई थी, जिससे उसमें सवार सात श्रद्धालु और कार ड्राइवर की मौत हो गई थी।

श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन और निजी हवन शाला में हवन करने के बाद उज्जैन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के करीब एक सप्ताह बाद हवन कराने वाले पंडित ने चुप्पी तोड़ी और वीडियो जारी कर उस रात की पूरी कहानी बताई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है।


वीडियो में पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि हादसे के शिकार हुए श्रद्धालुओं का हवन उन्हीं ने कराया था। हवन रात्रि करीब 8.45 बजे हवन शुरू हुआ, जो करीब 11.30 बजे तक चला। हवन समाप्त होने के बाद यजमान वहां से रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि यजमान को पूर्व में भी ऑनलाइन माध्यम से उन्ही श्रद्धालुओं का हवन करा चुके हैं।

मनोकामनना पूर्ण होने पर वे मंदिर आए और दर्शन के बाद हवन किया था। बताया कि यजमानों के रवाना होने के समय बारिश हो रही थी। उन्होंने रात नलखेड़ा में ही रुकने को कहा था किंतु यजमान नही माने। बोले कि उज्जैन में होटल में कमरा बुक है और वहीं लगैज रखा है। इसलिए वह जाएंगे।

ड्राइवर को दी थी समझाइश

पंडित शर्मा ने वीडियो में बताया कि उन्होंने ड्राइवर से भी कहा था कि मौसम खराब है, ऐसे में अभी रवाना नहीं होना चाहिए। ड्राइवर ने जवाब दिया कि वह इस रास्ते पर लगातार आता-जाता रहता है और उसने रास्ते को अच्छी तरह से देख रखा है। उन्होंने वैकल्पिक रास्ता भी बताया था। बावजूद कार मंदिर के मुख्य द्वार के सामने उफनती नदी वाले रास्ते से ही गए।

यह भी पढ़ें- एमपी में बनेगा देश का अनोखा धार्मिक सर्किट... महाकालेश्वर से लेकर ओंकारेश्वर समेत शामिल होंगे मालवा-निमाड़ के ये 5 बड़े देवस्थान