• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में ड़ेढ़ वर्ष की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा जेल

एक गांव में घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपने घर ले जाकर पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 05:19:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 05:19:44 PM (IST)
शाजापुर में ड़ेढ़ वर्ष की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा जेल
ड़ेढ़ वर्ष की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां भेजा गया जेल
  2. मेडिकल और उपचार के बाद बच्ची को अस्पताल से दी गई छुट्टी
  3. बच्ची 26 वर्षीय पड़ोसी के घर से रोते हुए आ रही थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर : एक गांव में घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपने घर ले जाकर पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि आरोपित को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी

पुलिस के अनुसार रविवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद बच्ची के रोने पर उसकी मां बाहर निकली तो बच्ची 26 वर्षीय पड़ोसी के घर से रोते हुए आ रही थी। मां उसे लेकर घर गई। इस दौरान बच्ची गुप्तांग पर हाथ लगाकर रो रही थी, रक्त भी निकल रहा था। इस पर मां ने देखा तो घटना का पता चला।


आरोपी डंडा लेकर आया और धमकाया

उसने दादी सास और पति को बताया। पति आरोपित पड़ोसी के घर पहुंचा और पूछा की बेटी के साथ क्या किया है, बता नहीं तो हम तेरी रिपोर्ट करेंगे। इस पर आरोपित डंडा लेकर आया और बोला कि यदि थाने गया तो तूझे और तेरी बेटी को जान से खत्म कर दूंगा।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल भेजा

पति-पत्नी रविवार देर रात बेटी को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। वहां से पुलिस ने बच्ची को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां भर्ती कर उसका उपचार किया गया, स्थिति में सुधार होने पर सोमवार शाम छुट्टी दे दी गई। कोतवाली टीआई संतोष बाघेला, एसआइ जया सुनेरी ने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई। आरोपित भी तत्काल पकड़ा गया।

न्यायालय ने भी जताई नाराजगी

आरोपित को सोमवार को पुलिस ने जब न्यायालय में पेश किया तो न्यायालय ने भी हैरानी और नाराजगी जाहिर की। हर कोई ड़ेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ आरोपित द्वारा की गई करतूत को लेकर आक्रोशित नजर आया।

सख्त सजा करेंगे सुनिश्चित

ड़ेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ की गई हरकत बहुत ही गंभीर बात है। मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। अधिकारियों को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुख्ता साक्ष्य जुटाने और जल्द चालान पेश किया जाएगा। जिससे आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। - प्रिंयका शुक्ला, एसपी शाजापुर

यह भी पढ़ें- भोपाल: बिलखिरिया में 8वीं की छात्रा को अकेला देख की दंरिदगी; विरोध करने पर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार