• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में अब तक पिछले साल से दोगुना हुई बारिश, जलस्रोतों में बढ़ रहा जलस्तर, कई जगह बिगड़ी बोवनी

भू-अभिलेख शाखा की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक जून से 7 जुलाई तक औसतन 213 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 96 मिमी वर्षा ह...और पढ़ें

By santosh dasheriyaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 12:35:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 01:01:48 PM (IST)
शाजापुर में अब तक पिछले साल से दोगुना हुई बारिश, जलस्रोतों में बढ़ रहा जलस्तर, कई जगह बिगड़ी बोवनी
जिले की कालीसिंध नदी में बहने लगी तेज धारा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. इस बार मानसून ने पिछले वर्ष की तुलना में जिले पर कहीं अधिक मेहरबानी दिखाई है
  2. जून की शुरुआत से अब तक हुई वर्षा के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2026 में मानसून ने अच्छी शुरुआत की है
  3. भू-अभिलेख शाखा की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक जून से 7 जुलाई तक औसतन 213 मिमी वर्षा दर्ज की गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि,शाजापुर। इस बार मानसून ने पिछले वर्ष की तुलना में जिले पर कहीं अधिक मेहरबानी दिखाई है। जून की शुरुआत से अब तक हुई वर्षा के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2026 में मानसून ने अच्छी शुरुआत की है। भू-अभिलेख शाखा की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक जून से 7 जुलाई तक औसतन 213 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 96 मिमी वर्षा हुई थी। यानी इस बार मानसून ने पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी अधिक वर्षा हुई है।

सोमवार सुबह 8 बजे तक के 24 घंटों में जिले में औसतन 18.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 38 मिमी वर्षा गुलाना तहसील में हुई। इसके अलावा शाजापुर में 26 मिमी, मोमन बड़ोदिया में 28 मिमी, पोलायकलां में 18 मिमी, अकोदिया बड़ोदिया में 18 मिमी, कालापीपल में 3 मिमी और शुजालपुर में 1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।


तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक पोलायकलां में सर्वाधिक 257.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं शुजालपुर में 217 मिमी, मोमन बड़ोदिया में 212 मिमी, शाजापुर एवं कालापीपल में 205-205 मिमी, अकोदिया बड़ोदिया में 204 मिमी तथा गुलाना में 194 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 987.7 मिमी मानी जाती है।

तालाबों, कुओं और जलाशयों में जलस्तर बढ़ने लगा

पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर वर्षा से तालाबों, कुओं और जलाशयों में जलस्तर बढ़ने लगा है।पार्वती और कालीसिंध नदी में तेज धारा बहने लगी है। किसानों को भी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त नमी मिलने से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी अच्छी वर्षा की संभावना जताई है, जिससे जिले के वर्षा आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

हालांकि मानसून की यह मेहरबानी किसानों के लिए पूरी तरह राहत लेकर नहीं आई है। कई क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे सोयाबीन की फसल प्रभावित होने लगी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में मौसम संतुलित रहा तो फसलों को इसका लाभ मिलेगा, लेकिन अत्यधिक वर्षा जारी रही तो नुकसान बढ़ सकता है।

वर्षा ने कई जगहों पर बिगाड़ी सोयाबीन की बोवनी

जिले के कई हिस्सों में लगातार हो रही वर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने और ठीक से सोयाबीन के बीजों का अंकुरण नहीं होने से फसल प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर बीज मिट्टी में ही सड़ गए हैं, जबकि जहां अंकुरण हुआ है वहां भी पौधों पर जलभराव का असर दिखाई देने लगा है। किसानों और कृषि जानकारों के अनुसार शुरुआती स्तर पर करीब 50 प्रतिशत तक बोवनी प्रभावित होने की आशंका है। गुलाना क्षेत्र सहित कई गांवों में किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ रही है। महंगे बीज खरीदने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से किसानों की आर्थिक चिंता बढ़ गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।

Monsoon Update: इंदौर में उमस ने किया परेशान, दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश