• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर के सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

Shajapur School Video: शासकीय प्राथमिक स्कूल पिपलिया गोपाल में बच्चों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। घट...और पढ़ें

By santosh dasheriyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 10:16:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 10:16:50 PM (IST)
शाजापुर के सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू
शौचालय साफ कराने के दौरान शिक्षक और छात्र।

HighLights

  1. स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का आरोप
  2. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक पर जांच शुरू
  3. दोषी पाए जाने पर शिक्षक पर होगी सख्त कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल पिपलिया गोपाल में बच्चों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में शिक्षक फजल एक छात्र से शौचालय साफ करवाते दिखाई दे रहे हैं। सफाई के दौरान बच्चे की शर्ट भी उतरी हुई नजर आ रही है।

छात्राओं ने लगाया झाड़ू लगवाने का आरोप

कुछ छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि उनसे अकसर स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जाती है और साफ-सफाई करवाई जाती है। कक्षा 6 के छात्र ने बताया कि शिक्षक ने परीक्षा का हवाला देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले बच्चों के कारण स्कूल को साफ रखना जरूरी है, इसलिए बाथरूम साफ कर दिया जाए। वहीं, एक अभिभावक ने दावा किया कि उन्होंने खुद बच्चों को शौचालय साफ करते देखा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।


शिक्षक ने आरोपों को बताया निराधार

हालांकि शिक्षक फजल ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चों से केवल परिसर में गिरे सूखे पत्ते उठाने को कहा था, शौचालय साफ कराने की बात पूरी तरह निराधार है। मामले पर जिला परियोजना समन्वयक धीरज बिरथरिया ने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में युवती को 'बच्चा चोर' बताकर सरेराह पीटा, भीड़ के सामने गिड़गिड़ाती रही पर किसी ने नहीं सुनी पुकार

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

बीआरसी और जनशिक्षक को मौके पर भेजकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।