• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

MP में हिंदू युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक की पिटाई, लड़की की तलाश जारी, घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

हिंदू युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक के साथ बेरछा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और उसकी मोटरसाइकिल जला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 03:52:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 06:09:19 PM (IST)
MP में हिंदू युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक की पिटाई, लड़की की तलाश जारी, घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
MP में हिंदू युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक की पिटाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। हिंदू युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक के साथ बेरछा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और उसकी मोटरसाइकिल जला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

मारपीट कर जला दी मोटरसाइकिल

युवक ग्राम देन्दला निवासी शरीफ है। रविवार से ही पुलिस और युवती के स्वजन, समाजजन व हिंदू संगठन के लोग युवक-युवती की तलाश में जुटे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में ग्राम बेरछी के पास लोगों ने युवक को देखा। जिस पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी मोटरसाइकिल जला दी गई।


पुलिस पर लापरवाही के आरोप

उल्लेखनीय है कि इस घटनाक्रम को हिंदू संगठनों ने लव जिहाद बताया था और एक दिन पहले ही युवती के परिजन के साथ एसपी ऑफिस का घेराव किया था। समाज जन और हिंदू संगठन के लोगों ने मामले में पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए थे पुलिस पर भी इस मामले में परिणाम देने की दबाव था। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने भी पुलिस अधिकारियों को मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की बात कही थी।

युवती के अपहरण का आरोप

मामले को लेकर एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि ग्राम बेरछी के पास देन्दला निवासी शरीफ के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है और उसकी मोटरसाइकिल जला दी। वही मक्सी थाना क्षेत्र से लापता युवती की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शरीफ पर मक्सी थाना क्षेत्र की एक युवती के अपहरण का आरोप स्वजन ने सोमवार को एसपी ऑफिस में दिए ज्ञापन में लगाया था।

हिन्दू जागरण मंच ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

हिंदू युवती के लापता होने और मुस्लिम युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसपी ऑफिस के घेराव के समय कहा था कि पुलिस जल्द से जल्द युवती को ढूंढ कर लाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के अनूप किरकिरे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये थे। कहा था कि नामजद शिकायत के बावजूद पुलिस न लापता युवती को नहीं तलाशा। उन्होंने जिले में 'जिहादी चुनौतियां' बढ़ने का आरोप लगाया था।

युवक के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

पाटीदार समाज के अध्यक्ष जुगल नाहर ने सपा को ज्ञापन देने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा था कि आरोपी के घर बुलडोजर से गिराने की मांग की गई है। साथी जल्द से जल्द युवती को तलाश कर लाने की मांग भी की गई।

इसे भी पढ़ें... 'कर जूनियर्स रहे थे, मगर साजिश सीनियर्स ने की'... IET Indore कांड का खुलासा, वाट्सअप चैट से मिले अहम सबूत