• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

कूनो नेशनल पार्क से आई बुरी खबर, मादा चीता केजीपी-12 के 4 शावकों की मौत, देश में अब बचे केवल 53 चीते

मौत की स्पष्ट वजह फिलहाल पता नहीं लग सकी है लेकिन, अंदाजा लगाया जा रहा है कि, किसी अन्य हिंसक जानवर के हमले से शावक की मौत हुई है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 12 May 2026 06:01:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 06:01:24 PM (IST)
कूनो नेशनल पार्क से आई बुरी खबर, मादा चीता केजीपी-12 के 4 शावकों की मौत, देश में अब बचे केवल 53 चीते
कूनो नेशनल पार्क का टिकटोली गेट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत
  2. किसी हिंसक जानवर के हमले की आशंका
  3. कूनो में एक महीने के 4 शावकों ने तोड़ा दम

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। मंगलवार को कूनो नेशनल पार्क से एक बुरी खबर आई है, इस बार मादा चीता केजीपी-12 के एक महीने उम्र के 4 शावकों की मौत हुई है। मौत की स्पष्ट वजह फिलहाल पता नहीं लग सकी है लेकिन, अंदाजा लगाया जा रहा है कि, किसी अन्य हिंसक जानवर के हमले से शावक की मौत हुई है।

मादा चीता केजीपी-12 पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित बताई गई है। कूनो प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने मृत शावकों का पोस्टमार्टम करके सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शावक की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।


naidunia_image

गश्त के दौरान मिला शावकों का शव

कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने मंगलवार की शाम प्रेसनोट जारी करके जानकारी दी है कि, मंगलवार को सुबह 06 बजे गश्ती के दौरान केजीपी-12 मादा चीता का एक माह का शावक मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि, उसकी मौत किसी अन्य जानवर के हमले में हुई है। शावकों की मौत संभवतः सोमवार को शाम के समय हुई होगी। मादा चीता पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है, जिसकी देखरेख कूनो की टीमों के द्वारा की जा रही है।

कूनों में चीतों के अलावा तेंदुआ, भालू, लकड़भग्गा, जंगली सुअर, अन्य प्रजातियों की जंगली बिल्ली, आदि हिंसक जानवर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- टीकमगढ़ पीजी कॉलेज में लोकायुक्त का छापा, एक लाख की रिश्वत लेते बाबू पकड़ाया

चीतों की संख्या में आई गिरावट

अब कूनो में चीतों की संख्या घटकर 50 हुई, देश में अब 53 चीते। इस शावक की मौत होने से पहले देश भर में चीतों की संख्या 57 से घटकर 53 रह गई है, इनमें से कूनो नेशनल पार्क में 50 चीते और गांधीसागर राष्ट्रीय अभयारण्य में 3 चीते मौजूद हैं। भारत की धरती पर जन्मे 33 शावक शामिल हैं।