• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Shivraj: हर सभा में कंधे पर रखते थे हाथ, मगर इस बार मुख्यमंत्री ने विधायक को मंच पर फटकारा

श्योपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने भितरघातियों पर खासी नारागी दिखाते हुए चुनाव में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हर कदम पर सम्म...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 08 Dec 2023 07:50:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 Dec 2023 07:50:49 AM (IST)
CM Shivraj: हर सभा में कंधे पर रखते थे हाथ, मगर इस बार मुख्यमंत्री ने विधायक को मंच पर फटकारा

HighLights

  1. भितरघात का आरोप झेल रहे विधायक से सीएम ने माला पहनने से किया इंकार इन्कार
  2. बागी नेताओं के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं का विरोध
  3. सीएम ने किया आश्वस्त काम करने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा सम्मान

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जिले की दोनों विधानसभा सीट भाजपा कैसे हारी, इसकी समीक्षा करने गुरुवार को श्योपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भितरघातियों पर खासे नाराज दिखे। लोगों को आश्चर्य तब हुआ, जब भितरघात का आरोप झेल रहे निवर्तमान विजयपुर विधायक सीताराम आदिवासी मुख्यमंत्री को माला पहनाने मंच पर पहुंचे तो सीएम ने न सिर्फ उनसे माला पहनने से इन्कार कर दिया, बल्कि हट यहां से भाग कहकर बुरी तरह फटकार दिया।

सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले जब वे मंच पर बैठने लगे तो कार्यकर्ताओ ने विरोध करते हुए उन्हें मंच पर बैठने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने भितरघातियों पर खासी नारागी दिखाते हुए चुनाव में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हर कदम पर सम्मान देने की बात कहते हुए भितरघातियों को देख लेने तक की बात कह डाली।


नेताओं के स्वागत को लेकर हंगामा

नपा के आडिटेरियम भवन में भाजपा के महामंत्री शशांक भूषण नेताओं को मंच पर आमंत्रित कर रहे थे। इस दौरान कुछ नामों को लेकर कार्यकर्ताओ ने हंगामा करते हुए भितरघातियों को मंच पर बैठाने का विरोध कर दिया, जिसमें से विजयपुर के निवर्तमान विधायक सीताराम आदिवासी, विजयपुर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाह सहित आधा दर्जन नेता थे। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद वे मंच पर नहीं चढ़ सके। हद तो तब हो गई, जब मुख्यमंत्री को निवर्तमान विधायक सीताराम आदिवासी माला पहनाने गए तो मुख्यमंत्री ने स्वागत स्वीकारे बिना उन्हें फटकार कर भगा दिया।

मुख्यमंत्री ने सीताराम को हमेशा अपना मित्र बताया था और उन्हे तीन बार पार्टी से विधान सभा का टिकट देकर चुनाव भी लड़ाया। शिवराज और सीताराम की दोस्ती को प्रदेश में सुदामा और भगवान की जोड़ी के रूप में जाना जाता रहा है।

LIVE: जिला श्योपुर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन https://t.co/PIGe3csRxk

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 7, 2023

मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारे लिए खड़ा हूं

शिवराज ने कहा कि कार्यकर्ता साथियों, मैं हर पल तुम्हारे साथ खड़ा हूं, ये आपको वचन देने आया हूं। ये अजूबा है कि तीन दिन भी नहीं हुए हों रिजल्ट के और जिन सीटों पर जीत नहीं पाए, कोई आया हो। मैं तो तुम्हारा हूं, तुम्हारे लिए खड़ा हूं। आज हम संकल्प करेंगे कि किसी भी हालत में श्योपुर विधानसभा और विजयपुर विधानसभा से मुरैना लोकसभा में इतनी बड़ी लीड देंगे, वोटो से जिताएंगे की दुनिया आश्चर्य करेगी।