
श्योपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। रविवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के अन्नकूट के दौरान आयोजित हुई बैठक में पूर्व सीएम कमल नाथ पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की अनदेखी करने और उन्हें आउट करने के आरोप लगाने बाले श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सोमवार को अपने ही बयान से मुकर गए।उन्होंने कलेक्ट्रेट पर किसान आंदोलन के दौरान मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछे जाने पर सफाई देते हुए कहा कि, हमारा नेता कमल नाथ जी है प्रदेश का प्रमुख है, दिग्विजय सिंह भी हमारे नेता हैंं, राष्ट्रीय नेता हैंं, 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैंं, यह दोनों मध्यप्रदेश के संगठन को चला रहे हैं, ये दोनों मध्यप्रदेश के संगठन को चला रहे हैं, जो बातें हुई हैं, इसने ऐसे नहीं किया, उसने वैसे नहीं किया।
Sheopur News: दिग्विजय पर बयान देकर पलटे कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, बोले मैंने ऐसा नहीं कहा#Mpnews #sheopur https://t.co/Xc1AwRqkeM pic.twitter.com/QYMI1MXQ4N
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 14, 2020
जंंडेल बोले मैंने कहा था कि, हमारे कहने से भी टिकट नहीं हुआ था, हम पोहरी के प्रभारी थे, हमारा काम है कि, हम पार्टी के सिपाही थे, हमें काम करना था, हारजीत का फैसला जनता का है, जो फैसला किया उसे हम स्वीकार करते हैं। दिग्विजय पीछे कहां हैं, दोनों बराबर के लीडर हैं।
एनयूएसआइ की बैठक में पूर्व सीएम पर कमल नाथ पर साधा था निशाना, चुनाव में दिग्विजय सिंह को नजर अंदाज करने के लगाए थे आरोप। https://t.co/Xc1AwRqkeM pic.twitter.com/an9eXLag70
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 14, 2020
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने कमल नाथ जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, कमल नाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश का चुनाव लड़ा और मध्यप्रदेश की जनता ने कमलनाथ जी की सरकार बनाई, जो सिंधिया भागा उसे मीडिया नहीं बोल रहे हैं, जो हमारी पार्टी के नेताओं ने कहा कि, सिंधिया भाग गया, मैंने कहा कि, भाग गया तो भाागने दो, मैंने कहा कि, गद्दार भाागते ही हैं, वफादारी थोड़ी दिखाएंगे, दिग्विजय सिंह चाहता तो उसके पास भी 60 विधायक थे, यह बात कही थी मैंने, वह भी मुख्यमंत्री की पहल कर देता या अपने लड़के को कर लेते, उनके पास संख्या अधिक है, पर उसने मुख्यमंत्री कमल नाथ को माना ।
वर्जन :
अगर उनकी कोई व्यक्तिगत बातें हैं तो पार्टी स्तर पर रखना चाहिए। इस तरह के बयानों से उन्हें बचना चाहिए।
-रामनिवास रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस।
वर्जन :
विधायक ने जो बात कही है उसका स्पष्टीकरण तो वही दे पाएंगे, रही बात गुटबाजी की तो कांग्रेस में प्रदेश और जिला स्तर पर कोई गुटबाजी नहीं है। प्रदेश में जो चुनाव हुए थे, उसमें कमल नाथ ने चुनाव लड़ा था, जिसमें दिग्विजय सिंह ने पूरा साथ दिया था।
अतुल चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्योपुर।