
नईदुनिया प्रतिनधि, श्योपुर। मध्य प्रदेश ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार वर्षा के कारण श्योपुर जिले के जंगल में हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है।
अभी जलस्तर और बढ़ने की संभावना है, बाढ़ के खतरे को देखते हुए कूनो प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं, चीतों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
उफान पर नदी-नाले
सीसीएफ उत्तम शर्मा ने फिलहाल कूनो में हालात सामान्य होने की बात कही है। बता दें कि, श्योपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं।
यह भी पढ़ें- श्योपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 48 घंटे में आवदा डैम ओवरफ्लो, कई गांव बने टापू
जिले में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में भी तेज वर्षा की संभावना जताई है। पूर्व में यहां 27 अगस्त 2024 को नर चीता पवन की नाले में डूबने से मौत हो चुकी है, इसलिए चीतों की सुरक्षा बेहद अहम है।
यह भी पढ़ें- MP Weather 6th September: पूरे प्रदेश में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी