• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ कोटा-श्योपुर हाईवे... खातौली पुल पर पानी होने से वाहनों का आवागमन था बंद

श्योपुर सहित प्रदेशभर के कई इलाकों में जोरदार बारिश के कारण पार्वती नदी उफन गई थी। खातौली पुल पर पानी आ जाने से श्योपुर का कोटा और खातौली सहित राजस्था...और पढ़ें

By Suresh VaishnavEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 08 Aug 2024 01:23:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Aug 2024 01:30:24 PM (IST)
लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ कोटा-श्योपुर हाईवे...  खातौली पुल पर पानी होने से वाहनों का आवागमन था बंद
श्‍योपुर जिले में खातौली पुल से पानी उतर गया है।

HighLights

  1. गुरुवार से बंद चल रहा था श्योपुर- कोटा मार्ग।
  2. पार्वती नदी उफान पर आने से बंद हुआ था मार्ग।
  3. पानी में डूब गया था पार्वती नदी पर बना पुल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जिले सहित मालवा अंचल में लगतार हो रही बारिश से पार्वती नदी उफान पर चल रही थी, जिससे खातौली पुल पानी में डूबा हुआ था। यही वजह है कि, पिछले एक सप्ताह से श्योपुर- कोटा हाईवे बंद चल रहा था, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। लंबे इंतजार के बाद बुधवार की सुबह श्योपुर कोटा मार्ग चालू हो गया है।

झमाझम बारिश का असर

यहां बता दें कि पिछले गुरुवार को श्योपुर सहित प्रदेशभर के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश की वजह से पार्वती नदी उफान पर पहुंच गई थी। नदी पर बना पुल पानी में डूब गया, जिसके बाद श्योपुर का कोटा और खातौली सहित राजस्थान के कई शहरों से संपर्क कट गया था।


उतर गया पुल पर से पानी

तब से लेकर मंगलवार की रात तक खातौली पुल 2 फीट पानी था, लेकिन बुधवार की सुबह की तक पानी पुल से नीचे उतर गया जिसके बाद श्योपुर से कोटा जाने वाले और कोटा से श्योपुर आने वाले वाहनों का आवागमन शुरू हो सका है। खाताैली पुल चालू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।

39.4 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज

जिले में 7 अगस्त को 39.4 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को श्योपुर में 72, बडौदा में 34, कराहल में 35, विजयपुर में 32, वीरपुर में 24 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष दिनांक 1 जून से अभी तक जिले में कुल 698.94 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक 486.6.64 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।