श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का स्वैग, 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाकर इंटरनेट पर मचाई धूम; वीडियो वायरल
श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाते हुए एक पुराना वीडियो वायरल है। एक सख्त प्रशासक का यह बिंदास और कला-प्रेमी अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 07:27:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 07:31:07 AM (IST)
श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का स्वैग। (सोशल मीडिया)HighLights
- श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सिंगिंग वीडियो वायरल हो रहा है।
- वीडियो में वे 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाना गा रही हैं।
- कलेक्टर ने बताया कि यह वीडियो 2-3 साल पुराना है।
डिजिटल डेस्क, श्योपुर। जब भी हमारे दिमाग में किसी आईएएस या जिलाधिकारी की छवि बनती है, तो अक्सर एक ऐसे सख्त अफसर का चेहरा सामने आता है जो दिनभर फाइलों, मीटिंग्स और कड़े फैसलों में उलझा रहता हो। लेकिन मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की इस धारणा को पूरी तरह से बदल दिया है।
यहां की कलेक्टर शीला दाहिमा इन दिनों अपने एक बेहद बिंदास और मस्तमौला वीडियो को लेकर इंटरनेट की नई सेंसेशन बन गई हैं। इस क्लिप में उनका अंदाज किसी मझे हुए प्रोफेशनल सिंगर से जरा भी कम नहीं लग रहा है।
आंखों पर काला चश्मा और 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' का स्वैग
- सोशल मीडिया पर जो वीडियो जमकर धूम मचा रहा है, उसमें डीएम शीला दाहिमा एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रही हैं। कानों में हेडफोन, आंखों पर काला चश्मा और गजब के आत्मविश्वास के साथ वो रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का हिट ट्रैक 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गा रही हैं। उनके कमाल के एक्सप्रेशंस और गायकी के इस बिंदास स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया है।
- फेसबुक, इंस्टाग्राम से लेकर एक्स (ट्विटर) तक, यह वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि काम के इतने भारी तनाव के बीच भी अपने पैशन को इस तरह जिंदा रखना हर किसी को उनसे सीखना चाहिए।
वायरल क्लिप पर खुद डीएम ने बताई असल कहानी
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, कलेक्टर शीला दाहिमा ने खुद आगे आकर इसके पीछे की कहानी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरनेट पर जो क्लिप वायरल हो रही है, वह अभी की नहीं बल्कि लगभग दो से तीन साल पुरानी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संगीत से उनका गहरा लगाव बचपन से ही रहा है। आज भी जब उन्हें अपनी भारी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से थोड़ी बहुत फुर्सत मिलती है, तो वे अपने गाने का रियाज करना कभी नहीं भूलतीं।
यह भी पढ़ें- महिला एशियन चैंपियंस ट्राफी: भारत की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में कोरिया को 2-1 से हराया
सुरीली आवाज के मुरीद पहले भी हो चुके हैं लोग
- गौरतलब है कि 2015 बैच की तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी शीला दाहिमा ने इसी साल अप्रैल 2026 में श्योपुर जिले की कमान संभाली है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब उनकी गायकी ने यूं सुर्खियां बटोरी हों।
- पिछले महीने भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ था, जिसमें वे सदाबहार गाना 'लेके पहला-पहला प्यार' बड़ी ही खूबसूरती से गुनगुना रही थीं। अपनी सख्त प्रशासनिक छवि के उलट उनका यह कला-प्रेमी और जिंदादिल अवतार लोगों को खूब भा रहा है और उन्हें एक नई पहचान दे रहा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय महिला अंडर-19 टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज