Sheopur News: कलेक्टर बंगले में हुई ये घटना, कर्मचारियों के भी उड़ गए होश
Sheopur News: कलेक्टर संजय कुमार के बंगले में बीती शाम काला सांप घुस गया। जिसे देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में स्नेक कैचर को बुलाकर सांप पकड़वाया गया।
By Bharat Mandhanya
Edited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 30 Sep 2023 10:52:48 AM (IST)
Updated Date: Sat, 30 Sep 2023 10:52:48 AM (IST)
कलेक्टर के बंगले में घुसा सांपHighLights
- कलेक्टर के बंगले में घुसा काला सांप
- स्नेक कैचर को बुलाकर पकड़वाया सांप
- सांप को जंगल में छोड़ा
Sheopur News श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड स्थित कलेक्टर संजय कुमार के बंगले में बीती शाम काला सांप घुस गया। जिसे देखते ही बंगले में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने कलेक्टर बताया तो कलेक्टर ने भी सांप को देखा। कलेक्टर ने वन विभाग के कर्मचारियों को सांप को पकड़वाने के लिए कहा लेकिन उनके पास सांप को पकड़ने के लिए कोई नहीं था। इसके बाद शहर में सांप पकड़ने वाले जेके नुरानी को बुलाया। जिसने सांप को पकड़ लिया।
2 से 3 फीट थी लंबाई
बता दें कि, कलेट्रेट के पास कलेक्टर संजय कुमार का बंगला बना हुआ है। बंगले के अंदर कहीं से काला सांप आकर बैठ गया। बंगल में काम करने वाले कर्मचारियों ने सांप को देखा तो वह डर गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बंगले में सांप निकलने के बार में कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताया। सांप बिल्कुल काला था जिसकी लंबाई भी 2 से 3 फीट है।
सांप को जंगल में छोड़ा
कर्मचारियों ने सांप को मारने के लिए कहा लेकिन कलेक्टर ने मना कर दिया। कलेक्टर ने सांप को मारने के बजाय पकड़वाने के लिए कहा। सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों फाेन किया लेकिन सांप को पकड़न के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं था। इसके बाद प्राइवेट स्नेक कैचर बुलाया गया। स्नेक कैचर ने सांप को पकड़कर काले थैले में बंद कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। जिस समय स्नेक कैचर सांप को पकड़ रहा था तो कलेक्टर भी वहां खड़े थे।