• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने इस हाल में पकड़ा कि बंधक बनाकर कर दी पिटाई, Video वायरल

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के गुरीच्छा निवासी युवक का यहां डाबीपुरा निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्यार इतना अधिक परवान चढ़ गया कि प्...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 13 Sep 2025 04:31:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Sep 2025 04:31:35 PM (IST)
रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने इस हाल में पकड़ा कि बंधक बनाकर कर दी पिटाई, Video वायरल
MP News: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को धर दबोचा।

HighLights

  1. प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को धर दबोचा
  2. परिजनों ने बंधक बनाकर कर दी पिटाई
  3. पुलिस बोली- मामले की जांच की जा रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आए प्रेमी को परिवार के लोगों ने दबोच लिया और रातभर उसे रस्सियों से बांधकर बंधक बनाया और मारपीट की। यह मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के डाबीपुरा गांव का है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर विजयपुर थाना पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमी रात में प्रेमिका के घर पहुंचा

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के गुरीच्छा निवासी युवक का यहां डाबीपुरा निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्यार इतना अधिक परवान चढ़ गया कि प्रेमिका ने अपने आशिक को उसके गांव में बुला लिया। इसके बाद प्रेमी रात्रि के दौरान प्रेमिका के घर पहुंच गया।


जिसका पता प्रेमिका के स्वजन को चला तो उन्होंने प्रेमी युवक को घर के अंदर ही दबोच लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया और सुबह हाथ पैर बांधकर उसकी बेहरमी से मारपीट कर डाली। बाद में यहां लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक की खबरें निकलीं भ्रामक, मंदसौर कलेक्टर ने किया खंडन

प्रेमी युवक की मारपीट का वीडियो वायरल

इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब प्रेमी युवक को स्वजन ने छोड़ दिया और जिसके बाद वह भाग खड़ा हुआ। लेकिन प्रेमी युवक की मारपीट का किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में विजयपुर टीआई राकेश शर्मा का कहना है कि इस तरह की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।