• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

MP में परिवार संग सो रही मासूम की छाती पर चढ़ा सांप, नाक पर डंसा, 15 इंजेक्शन के बाद भी नहीं बची जान

शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र के बामौरकलां गांव में 8 साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 09:48:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 10:04:45 PM (IST)
MP में परिवार संग सो रही मासूम की छाती पर चढ़ा सांप, नाक पर डंसा, 15 इंजेक्शन के बाद भी नहीं बची जान
आधी रात सांप के काटने से 8 साल की सृष्टि की मौत (मृतिका की फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिवपुरी में सांप के काटने से बच्ची की मौत
  2. 15 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन भी बेअसर
  3. बामौरकलां गांव में मातम और दहशत

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। जिले के रन्नौद क्षेत्र के बामौरकलां गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 8 साल की मासूम बच्ची की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है। बच्ची अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ जमीन पर सो रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

छाती पर बैठकर नाक पर डसा

मृतका का नाम सृष्टि पुत्री जुझार रजक, उम्र 8 साल, निवासी बामौरकलां है। रात करीब 1 बजे जहरीला सांप आकर उसकी छाती पर बैठ गया और सीधे उसकी नाक पर डस लिया। सांप के डसते ही सृष्टि की तेज चीख निकल पड़ी और उसने अपने हाथ से सांप को हटाया। चीख सुनकर उसके माता-पिता जाग गए। पिता ने मौके पर ही सांप को मार दिया।


दो अस्पतालों के चक्कर, 15 इंजेक्शन के बाद भी नहीं बची जान

परिजन बिना देर किए बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे 5 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने 10 और इंजेक्शन लगाए, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। रात करीब 3 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। सुबह बच्ची के शव को गांव लाया गया।

गांव में मातम, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस समय सांप-बिच्छुओं का खतरा बढ़ गया है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर रात में समुचित व्यवस्था नहीं है। एक ही रात में परिजन दो अस्पतालों के चक्कर काटते रहे, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, बहाने से घर में बुलाया, धमकाकर की गलत हरकत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।