• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में जेई के कहने पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने ली 20 हजार की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथों पकड़ा, दोनों पर मुकदमा दर्ज

करैरा विद्युत वितरण कंपनी के खैराघाट सर्किल ऑफिस में ईओडब्ल्यू की टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को ट्रांसफार्मर कनेक्शन के एवज में 20 हजार रुपय...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 12:31:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 01:36:09 AM (IST)
शिवपुरी में जेई के कहने पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने ली 20 हजार की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथों पकड़ा, दोनों पर मुकदमा दर्ज
EOW द्वारा पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर।

HighLights

  1. करैरा बिजली दफ्तर में ईओडब्ल्यू की रेड
  2. किसान से कनेक्शन के एवज में मांग थे पैसे
  3. ऑपरेटर के पास मिले रिश्वत के 20 हजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। करैरा विद्युत वितरण कंपनी के खैराघाट सर्किल ऑफिस में ईओडब्ल्यू की टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को ट्रांसफार्मर कनेक्शन के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। ऑपरेटर ने रिश्वत की यह राशि जेई सुजीत मिश्रा के कहने पर ली थी। ईओडब्ल्यू ने जेई को मुख्य आरोपी जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर को सह आरोपित बनाया है।

जेई ने पहले भी ली थी रिश्वत, और पैसों की थी मांग

ईओडब्ल्यू निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार नरवर तहसील के दौनी गांव निवासी प्रदीप रावत के पिता कुम्मेर सिंह रावत ने कृषि भूमि ठेकेदार के माध्यम से गांव में दो ट्रांसफार्मर लगवाए थे। उक्त ट्रांसफार्मर पर विद्युत कनेक्शन के लिए उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा द्वारा मांगने पर 44 हजार रुपये की रिश्वत दे दी, परंतु जेई सुजीत मिश्रा ने विद्युत कनेक्शन देने की बजाय उनसे 30 हजार रुपये की रिश्वत और मांग ली।


यह भी पढ़ें- भोपाल हनीट्रैप कांड: पुजारी को फंसाने वाले गैंग के दो और बदमाश गिरफ्तार, 5 घंटे बंधक बनाकर मांगी थी 8 लाख की फिरौती

ईओडब्ल्यू की ट्रैप कार्रवाई और रंगे हाथों गिरफ्तारी

इसके बाद प्रदीप रावत ने मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू एसपी को दर्ज कराई। सोमवार को जब प्रदीप रावत रिश्वत की राशि में से 20 हजार रुपये देने के लिए पहुंचा तो सुजीत भदौरिया बाहर होने के कारण उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को फोन लगाकर 20 हजार रुपये की रिश्वत की राशि लेने के लिए बोला। प्रवीण कुशवाह ने जब यह रिश्वत ली, तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।