• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

MP News: खेत पर हक को लेकर पहले चलीं लाठियां, फिर अस्पताल में एक-दूसरे पर पटके गए कुर्सी-स्ट्रेचर

शिवपुरी जिले के रमगढ़ा गांव में खेत के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसके बाद दोनों उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, तो वहां पर ...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 11:27:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 12:01:51 AM (IST)
MP News: खेत पर हक को लेकर पहले चलीं लाठियां, फिर अस्पताल में एक-दूसरे पर पटके गए कुर्सी-स्ट्रेचर
अस्पताल में एक-दूसरे पर दोनों पक्षों ने पटके कुर्सी-स्ट्रेचर

HighLights

  1. बोरिंग के दौरान खेत के मालिकाना हक पर शुरू हुआ था विवाद
  2. खेत में लाठियां तो अस्पताल में एक-दूसरे पर पटके कुर्सी-स्ट्रेचर
  3. पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक प्रकरण

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के गांव रमगढ़ा में एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत के मामलिकाना हक को लेकर विवाद हो गया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। बोरिंग के दौरान खेत के मालिकाना हक को लेकर विवाद हो गया।

इस झगड़े में पहले तो दोनों पक्षों में खेत पर ही जमकर लाठियां चलीं। इसके बाद दोनों पक्ष घायल होकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 15 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार जितेन्द्र गुर्जर (पुत्र मोहन सिंह गुर्जर उम्र 40 साल, निवासी ग्राम रमगढ़ा) शुक्रवार की सुबह अपने खेत में बाेरिंग मशीन से बोर करवा रहा था। इसी दौरान वहां से उसी के परिवार के राजकुमार उर्फ करिया, हटे गुर्जर, राजेन्द्र उर्फ भदौरिया, मेहताव सिंह गुर्जर आए और जितेंद्र से बोले की तू खेत में मशीन क्यों चलवा रहा है।

इस पर जितेंद्र ने कहा कि यह खेत मेरा है, मैं जो चाहे करूं, तुम्हें क्या है। वहीं मेहताव सिंह गुर्जर व उसके साथ आए लोगों ने ने खेत को अपने कब्जे वाला बताया। इसी बात पर वहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए।

इसके बाद दोनों पक्ष जब उपचार करवाने के लिए करैरा अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा और दोनों पक्षों ने का खून खौल उठा और दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां, स्ट्रेचर आदि से हमला कर दहशत फैला दी। इस झगड़े के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों सहित अस्पता का स्टाफ वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें- गोवा पुलिस पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने किया धारदार हथियार से वार, एसआई-आरक्षक घायल

पुलिस ने आरोपियों के दर्ज किया प्रकरण

पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर आरोपी राजकुमार उर्फ करिया गुर्जर, हटे गुर्जर, राजेन्द्र उर्फ भदौरिया गुर्जर, मेहताव सिंह गुर्जर, जयेन्दर उर्फ निहाल गुर्जर, विकाश गुर्जर, भूपेन्द्र उर्फ गुल्ली गुर्जर निवासी ग्राम रमगढ़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वहीं मेहताव गुर्जर की शिकायत पर आरोपी हरचरन गुर्जर, रामवरन गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर हरकिशन गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, राजवीर गुर्जर, निहाल गुर्जर, मोहन गुर्जर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।