• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

पिछोर को जिला बनाने की मंच से विधायक प्रीतम लोधी और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उठाई मांग, 2027 तक टाल गए सीएम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछोर के महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में दिल खोलकर आए थे, लेकिन पिछोर को जिला बनाने की सबसे बड़ी मांग पर उन्होंने 2027 का टाइम-टेबल थमा दिया।

By Devendra SamadhiyaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 05:26:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 05:28:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पिछोर को जिला बनाने की मंच से विधायक प्रीतम लोधी और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उठाई मांग, 2027 तक टाल गए सीएम

HighLights

  1. पूरे पंडाल को खड़ा कराकर जिला बनाने की मांग रखवाई
  2. सीएम ने परिसीमन आयोग और 2027 का हवाला दिया
  3. विधानसभा चुनाव से पहले बड़े मास्टरस्ट्रोक की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछोर के महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में दिल खोलकर आए थे, लेकिन पिछोर को जिला बनाने की सबसे बड़ी मांग पर उन्होंने 2027 का टाइम-टेबल थमा दिया।

मंच से विधायक प्रीतम सिंह लोधी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सुर में जिला बनाओ, जिला बनाओ की मांग उठाई, पूरा पंडाल खड़ा होकर जिला बनाने की गुहार लगाने लगा, लेकिन सीएम ने कहा, परिसीमन आयोग बना है, 2027 में मैं रिकमंड करूंगा।

परिसीमन आयोग और 2027 का हवाला दिया

यानी पिछोर को जिला बनने के लिए अभी कम से कम एक और चुनावी मौसम का इंतजार करना होगा। एक तरफ सीएम ने पिछोर को जिला बनाने की तारीख नहीं दी, बल्कि परिसीमन आयोग और 2027 का हवाला दिया। दूसरी तरफ उन्होंने वही सब कुछ दे दिया, जो एक जिले को चाहिए होता है।


पूरे पंडाल को खड़ा कराकर जिला बनाने की मांग रखवाई

सिंधिया ने याद दिलाया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में इसी स्टेडियम में पिछोर को जिला बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने पूरे पंडाल को खड़ा कराकर जिला बनाने की मांग रखवाई। प्रीतम सिंह लोधी ने कहा अगर पिछोर जिला बन जाएगा तो पिछोर में भाजपा की सीट परमानेंट हो जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने भी विधायक की किला और जिला की कल्पना को मंजूरी देने का निवेदन किया।

विधानसभा चुनाव से पहले बड़े मास्टरस्ट्रोक की तैयारी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम ने जानबूझकर जिला की घोषणा को 2027 तक टाला है, ताकि 2028 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक बनाया जा सके। तब तक पिछोर को जिला बनने लायक बनाने की तैयारी चलती रहेगी। फिलहाल पिछोर को जिला नहीं, जिले का ट्रेलर मिला है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मंच से यह कहा भी कि अभी तो यह ट्रेलर है।

बटन दबाते ही 1831 करोड़ हुए ट्रांसफर

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण लाडली बहनों को मिला भाईदूज का तोहफा रहा। सीएम ने मंच से ही बटन दबाकर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा बहनों के खाते में 1831 करोड़ 77 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा स्व-सहायता समूह की बहनों के खाते में 200 करोड़ रुपये की राशि भी डाली गई।

अब तक बहनों को 60 हजार करोड़ से अधिक दिए जा चुके हैं

इसी क्रम में सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं लाडली बहनों को पैसा नहीं देना चाहिए, इससे शराब खरीदी जाती है। उन्होंने कहा, दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं। कोई देश अपने देश को मातृ सत्ता से नहीं जोड़ता, एक मात्र भारत है जो भारत माता की जय बोलता है।

उनके अनुसार उनकी सरकार अब तक बहनों को 60 हजार करोड़ से अधिक दिए जा चुके हैं। सीएम ने इस दौरान 221 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि से विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

सीएम के पिटारे से निकले यह उपहार

  • पिछोर में सांदीपनी विद्यालय बनाने की घोषणा।
  • पिछोर किले के अंदर 5 करोड़ के काम मंजूर।
  • मोती सागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए जितनी राशि लगेगी, देने की घोषणा।
  • बामौरकलां में महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
  • खनियाधाना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा।
  • रेड्डी चौराहे पर पुलिस चौकी बनाने की घोषणा।
  • घासना नाले पर पुल निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, सीएम ने शिवपुरी के कार्यक्रम से ट्रांसफर किए रुपये

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।