
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोधी समाज की एक सभा को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि विरोधी खुद उनके सामने आने के बजाय डाक बंगला (रेस्ट हाउस) पर महिलाओं को भेजते हैं, ताकि उन्हें किसी मामले में फंसाया जा सके।
अपने संबोधन में प्रीतम लोधी ने दावा किया कि उन्हें एक महिला ने स्वयं इस साजिश की जानकारी दी थी। महिला ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ व्यूह रचना रची जा रही है और जानबूझकर महिलाओं को उनके पास भेजा जा रहा है ताकि केस दर्ज कराया जा सके। विधायक ने कहा कि वह ऐसी महिलाओं की नीयत देखकर समझ जाते हैं, इसलिए उन्होंने समाज के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- एमपी में प्रशासनिक फेरबदल: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, बदल गए शाजापुर, सीधी और रीवा के सीईओ
शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा था, लेकिन हालिया चुनाव में प्रीतम लोधी ने यहां से जीत हासिल की है। इससे पहले भी वह करैरा थार कांड और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
Viral Video https://t.co/Jimbry4Zpd
— Akash Sharma (@AkashSharm_JNM) August 21, 2026