• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में सहकारी बैंक की सभा में हंगामा, 11 लाख रुपये जमा नहीं कराने पर DM ने तीन अधिकारी हिरासत में भेजे

शिवपुरी सहकारी बैंक की वार्षिक सभा में किसानों से वसूले 11 लाख रुपये जमा नहीं कराने का मुद्दा उठा। कलेक्टर ने तीन अधिकारियों को हिरासत में भेजा, मुकदम...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 08:11:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 08:11:06 AM (IST)
शिवपुरी में सहकारी बैंक की सभा में हंगामा, 11 लाख रुपये जमा नहीं कराने पर DM ने तीन अधिकारी हिरासत में भेजे
शिवपुरी में सहकारी बैंक की सभा में हंगामा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सहकारी बैंक की वार्षिक सभा में वसूली राशि का मुद्दा उठा।
  2. छर्च समिति प्रबंधक पर 11 लाख रुपये नहीं जमा आरोप।
  3. कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फटकार लगाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी की 107वीं वार्षिक साधारण सभा में बुधवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब सदस्यों अरविंद तोमर, आशुतोष शर्मा, बृजमोहन शर्मा और रामस्वरूप रिझारी ने जिले भर में वसूली का पैसा बैंक में जमा नहीं करने का मुद्दा उठाया।

11 लाख रुपये की राशि जमा नहीं करने का आरोप

आरोप लगाया कि छर्च के सहायक समिति प्रबंधक सत्यवीर यादव ने किसानों से खाद के नाम पर वसूली गई करीब 11 लाख रुपये की राशि बैंक में जमा ही नहीं की।

कलेक्टर ने पुलिस बुलाकर हिरासत में भिजवाया

कलेक्टर वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए भरी सभा में छर्च तीनों अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही पुलिस बुलाकर सहायक समिति प्रबंधक सत्यवीर यादव, सोसायटी प्रबंधक नीतेश शर्मा और पोहरी शाखा प्रबंधक नत्थीलाल शर्मा को हिरासत में लेकर थाने भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बकाया राशि तत्काल जमा करने का अल्टीमेटम दिया।


मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू

थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि तीनों को हिरासत में लिया है। छर्च थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी नवोदय विद्यालय में बदहाली... पीएमश्री का सिर्फ बोर्ड, अंदर दूषित पानी; रैगिंग और शिक्षकों का अकाल