• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

हत्या या आत्महत्या... MP के पिछोर क्षेत्र में तीन युवतियों की मौत बनी मिस्ट्री, अब तक नहीं हो सका खुलासा

MP Crime: शिवपुरी के पिछोर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले डेढ़ साल में तीन युवतियों की संदिग्ध हालातों में हुई मौत मिस्ट्री बनी हुई हैं। एक मा...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 03 Oct 2025 09:56:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Oct 2025 09:56:36 PM (IST)
हत्या या आत्महत्या... MP के पिछोर क्षेत्र में तीन युवतियों की मौत बनी मिस्ट्री, अब तक नहीं हो सका खुलासा
MP के पिछोर क्षेत्र में तीन युवतियों की मौत बनी मिस्ट्री।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। पिछोर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले डेढ़ साल में तीन युवतियों की संदिग्ध हालातों में हुई मौत मिस्ट्री बनी हुई हैं। एक मामले का तो पुलिस डेढ़ साल बाद भी नहीं जान सकी है कि उसकी मौत हत्या थी या आत्महत्या। वहीं हाल ही में दो अन्य युवतियों की मौत के मामले में भी पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।

केस-1 लापता युवती का कुएं में मिला शव

अंजली पालखनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारीकलां निवासी 15 वर्षीय बालिका अंजली पाल, 5 अप्रैल 2024 की रात अचानक घर से लापता हो गई थी। युवती का शव 7 अप्रैल को गांव से दूर करनजू लोधी के खेत में मिला। स्वजन ने इस मामले में दो युवकों पर संदेह जताया था। स्वजन के अनुसार उनकी बेटी उन युवकों के संपर्क में थी। युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी संदेहास्पद हालात बताए गए थे और जांच के लिए रिपोर्ट बाहर भी भिजवाई गई थी। इसके बाद पूरे मामले की फाइल दब गई। अंजली की मौत के कारणों का राजफाश अब तक नहीं हो सका है।


केस-2 तिंधारी में छात्रा की मौत पर से भी नहीं उठा पर्दा

शिवानी लोधी भौंती थानांतर्गत ग्राम तिंधारी निवासी 14 वर्षीय छात्रा शिवानी पुत्री परमाल सिंह लोधी 13 सितंबर की शाम अचानक घर से लापता हो गई थी। छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की गई। 15 सितंबर की सुबह उसका शव परमाल सिंह लोधी के खेत में ही बने कुएं में उतराता हुआ मिला। छात्रा के पैर बंधे हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। छात्रा ने आत्महत्या की या फिर उसे किसी ने कुएं में जिंदा फेंका। आज तक पुलिस इसका पर्दाफाश नहीं कर पाई है।

केस-3 युवती का शव फेंक पेट्रोल से जलाया

जले हुए शव की पड़ताल करती पुलिस भौंती थानांतर्गत 22 सितंबर की सुबह सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर ग्राम ढला व बम्हेरा के बीच सड़क किनारे एक जला हुआ शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की पड़ताल की तो यह शव 15-16 साल की युवती का निकला। शव पूरी तरह से जल चुका था। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा युवती का शव यहां फेंक कर जलाने वाले कहां से आए, कहां गए, अब तक इसका भी राजफाश नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- MP Top News: छिंदवाड़ा में किडनी फेलियर से 9 बच्चों की मौत, मूर्ति विसर्जित करते समय पलटी क्रेन, Video वायरल

पुलिस ने क्या कहा?

भौंती टीआइ मनोज सिंह राजपूत ने कहा कि तिंधारी वाली युवती की मौत पानी में डूबने से हुई है। युवती कुएं में कूंदी या फेंकी गई, इसकी पड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा ढला-बम्हेरा मामले में भी हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। अभी तक न तो मृतका की पहचान हो सकी है और न ही कोई अन्य सुराग लग सका है। हम उसकी पहचान का प्रयास कर रहे हैं।