• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

ग्वालियर के ओरछा में सिलिंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे, तीन बच्चों की हालत गंभीर

ग्वालियर के निवाड़ी जिले के ओरछा में शुक्रवार दोपहर बाद दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड नंबर-1 स्थित स्टेशन मोहल्ले में कबाड़ कारोबारी खालिद अहमद के मकान में अचानक सीएनजी सिलिंडर में भीषण विस्फोट हो गया।

By Manish AsatiEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 05:57:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 06:16:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर के ओरछा में सिलिंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे, तीन बच्चों की हालत गंभीर
ग्वालियर के ओरछा में सिलिंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे

नईदुनिया प्रतिनिधि, निवाड़ी। जिले के ओरछा में शुक्रवार दोपहर बाद दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड नंबर-1 स्थित स्टेशन मोहल्ले में कबाड़ कारोबारी खालिद अहमद के मकान में अचानक सीएनजी सिलिंडर में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

तीन बच्चों की हालत गंभीर

घायलों में से तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे पहले आग लगी और फिर जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इस तेज धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


यह भी पढ़ें- शहडोल के नए बस स्टैंड के पास बिरयानी दुकान में आग, सिलेंडर से उठती रहीं ऊंची लपटें

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और डायल 112 की मदद से तत्काल यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।