• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, 7 लोगों ने की तीन सगे भाइयों की हत्या, कुल्हाड़ी-लाठियों से किया हमला

MP News: जतारा थाना क्षेत्र के राजनगर खिरक गांव के बहेरिया हार में रविवार की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों की हत्या हो गई। जबकि चार लोग घ...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 08:20:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 08:20:47 PM (IST)
जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, 7 लोगों ने की तीन सगे भाइयों की हत्या, कुल्हाड़ी-लाठियों से किया हमला
7 लोगों ने की तीन सगे भाइयों की हत्या। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जमीन के विवाद को लेकर 3 सगे भाइयों की हत्या
  2. जतारा थाना क्षेत्र के बहेरिया हार की घटना
  3. देर रात पुलिस गिरफ्त में आए सभी आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। जतारा थाना क्षेत्र के राजनगर खिरक गांव के बहेरिया हार में रविवार की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों की हत्या हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एसपी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना स्थल जा जायजा लेते हुए तत्काल ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। देर रात तक ही आरोपितों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला

बता दें कि आरोपितों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 4 बजे राजनगर खिरक गांव के बहेरिया हार में गांव के दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था। इसमें मृतक के परिवार की जमीन पर आरोपित जुताई के लिए पहुंचे, जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया।


इसमें सिमरा गांव के रहने वाले राजधर लोधी के तीन पुत्रों में बलराम लोधी (44), परमलाल लोधी (37) और चतुर्भुज लोधी (35) को सात आरोपितों ने मौत के घाट उतार दिया। जबकि रेखा पत्नी चतुर्भुज लोधी (35), करण पुत्र चतुर्भुज लोधी (17), स्नेहा पुत्री परमलाल लोधी (10) और चुन्नीबाई पत्नी परमलाल लोधी (40) को घायल कर दिया। जिन्हें गंभीर चोटें होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- MP में रफ्तार पकड़ता SIR, अब तक 93 प्रतिशत गणना पत्रकों का हुआ डिजिटाइजेशन

7 आरोपितों को हिरासत में लिया

पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने तत्काल ही अलग-अलग टीमों को गठन करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। साथ ही घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के स्वजनों से जानकारी ली। इस दौरान आरोपितों के शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही। एसडीओपी अभिषेक गौतम के नेतृत्व में तत्काल टीमें रवाना हुईं और आरोपितों में चतुर पुत्र ठाकुर दास लोधी, पहलवाल पुत्र ठाकुरदास लोधी, भगवानदास पुत्र पहलवान लोधी, भूपसिंह उर्फ कल्लू पुत्र चतुर लोधी, लल्लू पुत्र चतुर लोधी, रीना पत्नी पहलवान लोधी और रानी पत्नी चतुर लोधी सभी निवासी सिमरा को अभिरक्षा में लिया।

अब पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया और अब कार्रवाई होने के उपरांत आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने गांव में पुलिस बल तैनात करवा दिया और निर्देश जारी किए हैं।