• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: भगवान राम को शयन कराने ओरछा से रोज अयोध्या ले जाते हैं हनुमान

Ram Mandir: भगवान राम के दो निवास हैं, वे दिन में ओरछा में राजा राम की रूप में रहते हैं और फिर शयन के लिए अयोध्या जाते हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 03:05:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 03:19:37 PM (IST)
Ram Mandir: भगवान राम को शयन कराने ओरछा से रोज अयोध्या ले जाते हैं हनुमान
ओरछा का राम मंदिर और अयोध्या का भव्य राम मंदिर।

HighLights

  1. भगवान राम राजा सरकार महारानी कुंवरि गणेश की रसोई में विराजमान हैं।
  2. भगवान राम के लिए चतुर्भुज मंदिर का निर्माण कराया था।
  3. संध्या आरती के बाद ज्योति को मंदिर के पास ही स्थित हनुमान मंदिर ले जाते हैं।

Ram Mandir: ओरछा। मध्य प्रदेश की ओरछा नगरी जहां भगवान राम राजा के रूप में विराजमान हैं। यहां राजा राम सरकार को पुलिस द्वारा सलामी दी जाती है। मान्यता है कि भगवान राम के दो निवास हैं, वे दिन में ओरछा में राजा राम की रूप में रहते हैं और फिर शयन के लिए अयोध्या जाते हैं।

भगवान की संध्या आरती के बाद ज्योति को मंदिर के पास ही स्थित पाताली हनुमान मंदिर पर ले जाया जाता है। इसी ज्योति को भगवान राम का रूप माना जाता है, यहां से हनुमान जी उन्हें शयन के लिए अयोध्या ले जाते हैं।


naidunia_image

रसोई में विराजे हैं राजा राम

ओरछा में भगवान राम राजा सरकार महारानी कुंवरि गणेश की रसोई में विराजमान हैं। इसको लेकर कहा जाता है कि जब महारानी उन्हें अयोध्या से ओरछा ला रहीं थी तब भगवान ने उनसे शर्त रखी थी कि वे जहां रहेंगे वहां उन्हें राजा के रूप में पूजा जाएगा, इसके साथ ही जहां उन्हें बैठाया जाएगा वहां से फिर नहीं उठेंगे। महारानी पुष्य नक्षत्र में चलते हुए उन्हें अयोध्या से ओरछा ले आईं।

राजा मधुकर शाह ने भगवान राम के लिए चतुर्भुज मंदिर का निर्माण कराया था, लेकिन तब तक रानी ने उन्हें अपनी रसोई में विराजित किया। उसके बाद भगवान यहां से नहीं उठे। आज भी चतुर्भुज मंदिर सूना है।