• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरपंच का कारनामा...सरकारी जमीन पर बना डाला तालाब, लाखों का किया घोटाला

ग्राम के निवासी नंदकिशोर यादव, बृजेश यादव, अमर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत लुहररा में बनाए गए खेत तालाबों का निर्माण शासकीय भूमि में कराया...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 09:20:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 09:20:16 PM (IST)
सरपंच का कारनामा...सरकारी जमीन पर बना डाला तालाब, लाखों का किया घोटाला
पंचायत में व्याप्त घोटालों की जांच की मांग करते ग्रामीण।

नईदुनिया न्यूज, बल्देवगढ़। जनपद की ग्राम पंचायत लुहररा में सरपंच ने निजी भूमि की जगह शासकीय भूमि पर खेत तालाब का निर्माण कर दिया। ग्रामीण ग्राम पंचायत द्वारा खेत तालाबों का निर्माण शासकीय भूमि पर कराए जाने की जांच की मांग को लेकर लामबंद हो गए है।

लाखों रुपए की राशि के गबन का मामला

जनपद सीईओ अक्षांश श्रीवास्तव को सौंपे आवेदन में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लुहररा के सरपंच, सचिव, उपयंत्री द्वारा मिली भगत कर लाखों रुपए की राशि के गबन किए जाने का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में खेत तालाबों को शासकीय भूमि में बनवाया गया है और रही सही कसर सरपंच के परिजनों द्वारा मनरेगा योजना के तहत अपने पक्ष में मस्टर जारी कर शासन को लाखों रुपए की चपत लगाई गई है जबकि उनके द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में कोई कार्य नहीं किया गया और फर्जी मास्टर डालकर उन्हें कार्य करना दर्शाया गया।


सरपंच ने सरकार जमीन पर बनवा दिया तालाब

ग्राम के निवासी नंदकिशोर यादव, बृजेश यादव, अमर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत लुहररा में बनाए गए खेत तालाबों का निर्माण शासकीय भूमि में कराया गया जो कि नियम विरुद्ध हैं और मजदूरों से न कराकर जेसीबी के माध्यम से किया गया है। उक्त कार्यों की अगर निष्पक्ष जांच की जाए तो भारी अनियमिताएं निकलकर सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें- MP में सिस्टम फेल... कुपोषण मिटाने वाला 27 करोड़ का चावल बना कीड़ों का भोजन

जनपद सीईओ जांच टीम की गठित

आवेदन सौंपते समय जगदीश यादव, अरविंद यादव, राम लखन, अमर सिंह यादव, बृजेश यादव, रामकिशोर यादव, नंदकिशोर यादव, फूलचंद यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस संबंध में जनपद सीईओ अक्षांश श्रीवास्तव का कहना है उक्त मामला गंभीर है, जिसकी जांच के लिए एई के नेतृत्व में एक टीम गठित की है जो 7 दिन में जांच रिपोर्ट देगी। पटवारी को भी मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी कि शासकीय जमीन में खेत तालाब का निर्माण किया गया की निजी जमीन में।