• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

टीकमगढ़ में गल्ला व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी, परिवार गया था हवन करने; पीछे से चोरों ने साफ कर दी अलमारी

पलेरा में जतारा मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 15 में अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी क...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 06:52:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 06:52:53 PM (IST)
टीकमगढ़ में गल्ला व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी,  परिवार गया था हवन करने; पीछे से चोरों ने साफ कर दी अलमारी
गल्ला व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी( सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़/पलेरा। पलेरा में जतारा मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 15 में अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम पुलिस बल और डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

परिवार गांव गया था, चोरों ने साधा निशाना

जानकारी के अनुसार जतारा-पलेरा मार्ग निवासी गल्ला व्यापारी सुरेश कुमार गुप्ता शनिवार को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव पहाड़ी बुजुर्ग में वेदी हवन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर सूना पाकर शनिवार रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।


अलमारी खंगालकर ले गए लाखों का सामान

चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर गोदरेज की अलमारियों को खंगाला। व्यापारी के अनुसार चोर सोने की चार चूड़ियां, दो कंगन, एक हार, एक बाजूबंद, चार अंगूठियां, एक जंजीर और करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरात के साथ बैग में रखे 7.70 लाख रुपये नकद ले गए। रविवार सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वायड की टीम ने आसपास और नजदीकी खेतों में सर्चिंग की। थाना प्रभारी एसआइ एनडी कौंदर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह ने जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में बढ़ीं चोरी की वारदातें

पलेरा और टीकमगढ़ जिले में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। सिविल लाइन क्षेत्र में बजाज एजेंसी से 1.50 लाख रुपये की चोरी और लिधौरा के ग्राम खरों में भी चोरी की वारदात सामने आ चुकी है। पलेरा में 24 फरवरी को नौगांव मार्ग पर हुई चोरी का मामला भी अब तक अनसुलझा है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के तिघरा डैम में नई वॉटर एक्टिविटीज की एंट्री, बच्चों से युवाओं तक हर किसी के लिए बना एडवेंचर स्पॉट