• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा पहुंची टीकमगढ़, धीरेंद्र शास्त्री ने बेटियों को दी IAS-IPS बनने की सलाह

टीकमगढ़ पहुंची सनातन एकता यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार में बेटियों को उच्च शिक्षित व सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ह...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 11:31:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 11:31:07 AM (IST)
सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा पहुंची टीकमगढ़, धीरेंद्र शास्त्री ने बेटियों को दी IAS-IPS बनने की सलाह
टीकमगढ़ सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा पहुंची। (नईदुनिया)

HighLights

  1. टीकमगढ़ में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का भव्य स्वागत।
  2. पीजी कॉलेज परिसर में लगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार।
  3. बेटियों को आईएएस-आईपीएस बनने और सतर्क रहने की सलाह दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा लेकर बगेश्वरधाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार देर रात करीब 1 बजे टीकमगढ़ पहुंचे। बड़ागांव धसान से टीकमगढ़ जिले में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर आगवानी की और रास्ते भर बैकहो लोडर से पुष्प वर्षा की गई।

बेटियों को दी सतर्क रहने की सलाह और गरबा पंडालों पर सुझाव

  • कुंडेश्वर रोड स्थित पीजी कॉलेज परिसर में देर रात तक चले दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पढ़-लिखकर उच्च पदों जैसे आईएएस, आईपीएस, डाक्टर और इंजीनियर बनें, लेकिन अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखें। उन्होंने बेटियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि माता-पिता का सम्मान सर्वोपरि है।

  • नवरात्रि उत्सव और गरबा पंडालों की व्यवस्था पर अपने विचार रखते हुए शास्त्री ने सुझाव दिया कि पंडालों के प्रवेश द्वार पर भगवान वराह की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को पहले प्रतिमा को नमन करना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है।
  • 25 हजार लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था

    संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के लिए प्रसाद और 5 हजार लोगों के विश्राम का प्रबंध किया गया था। रथ यात्रा में अनिरुद्धाचार्य महाराज व हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास भी मौजूद रहे। गुरुवार सुबह यह यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर जतारा और उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर की ओर रवाना हुई।

    यह भी पढ़ें- टीकमगढ़ में देवी पंडाल में गाने बजाने को लेकर विवाद, युवक पर तलवार से हमला कर हत्या