
नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़: दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बछोड़ा में गुरुवार की सुबह एक घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में एक 25 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं से उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही बछोड़ा गांव में मातम पसर गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रश्मि कुशवाहा पत्नी राहुल कुशवाहा (25) निवासी बछोड़ा के रूप में हुई है। वहीं कुएं से बरामद शवों की पहचान उसकी 6 वर्षीय पुत्री पूर्वी कुशवाहा और 4 वर्षीय पुत्र हार्दिक कुशवाहा के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें- ओरछा में दतिया की तर्ज पर श्रद्धालुओं को ₹10 में मिलेगा भरपेट प्रसाद, सावन-भादौ परिसर के पास किचन का निर्माण जारी
फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार पर वार, दो तहसीलों के बाबू रिश्वतखोरी को लेकर निलंबित, फर्जीवाड़े को लेकर गिरी गाज