• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

श्रद्धालुओं को उज्जैन दर्शन कराएंगी 20 एसी बसें, अक्टूबर से होंगी शुरू; मोबाइल एप से मिलेगा टिकट

AC buses in Ujjain: बसों में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम होगा, इससे यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन मिलेगी और उन्हें इंतजार नहीं करना होगा।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 11:19:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 11:29:48 AM (IST)
श्रद्धालुओं को उज्जैन दर्शन कराएंगी 20 एसी बसें, अक्टूबर से होंगी शुरू; मोबाइल एप से मिलेगा टिकट
उज्जैन में एसी बस से श्रद्धालु करेंगे मंदिरों के दर्शन। - एआई इमेज

HighLights

  1. बसों में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम होगा
  2. यात्रियों की सुरक्षा के लिए कैमरे
  3. टिकट होगा पूरे दिन का पास

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अक्टूबर से 20 एसी बसें शुरू होंगी। एमपी सरकार श्रद्धालुओं के लिए उज्जैन दर्शन बस योजना शुरू करने वाली है। बस में एलईडी भी लगी होंगी जो श्रद्धालुओं को दर्शन से पहले अलग-अलग मंदिरों और उनके पौराणिक महत्व की जानकारी देंगी।

32 सीटर रहेंगी बस

अगले महीने से शुरू होने वाली बसें 32 सीटर रहेंगी। सबसे खास बात यह है कि इसमें लाइव ट्रैकिंग सिस्टम होगा, इससे यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन मिलेगी और उन्हें इंतजार नहीं करना होगा। इसके साथ ही इन एसी बसों में बुकिंग के लिए मोबाइल एप लांच होगा। बस के अंदर सीसीटीवी कैमरे यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे।


इन मंदिरों को दर्शन कराएगी बस

बस उज्जैन के शनि मंदिर से शुरू होगी और महाकाल मंदिर के बाद हरसिद्धि मंदिर, शिप्रा नदी के रामघाट, भूखी माता मंदिर, ऋणमुक्तेशवर महादेव मंदिर, काल भैरव मंदिर, विक्रांत भैरव मंदिर, सिद्धवट घाट मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, अंगारेश्वर मंदिर, सांदीपनि आश्रम, इस्कॉन मंदिर, चिंतामण गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन कराएं जाएंगे।

यह भी पढ़ें- '2 घंटे में दो ज्योतिर्लिंग दर्शन': MP में पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा बनी श्रद्धालुओं की पहली पसंद, रोजाना 10 से अधिक यात्री

एक पास पर पूरा सफर

मोबाइल एप पर बुक होने वाला बस का टिकट दरअसल पूरे दिन का पास होगा। इससे श्रद्धालु 20 में से किसी भी बस में सफर कर सकेंगे। इससे श्रद्धालुओं को उज्जैन दर्शन में आसानी होगी।