• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

रतलाम-कोटा पैसेंजर पर गिरी 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, चलती ट्रेन से कूदे यात्री

Railway Accident Ujjain: उज्जैन के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। रतलाम-कोटा पैसेंजर ट्रेन के इंजन पर 25 हजार केवी का ओवरह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 01:28:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 01:32:35 PM (IST)
रतलाम-कोटा पैसेंजर पर गिरी 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, चलती ट्रेन से कूदे यात्री
तार टूटकर गिरने से इस तरह इंजन पर लगी थी आग।  वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. करंट फैलने के डर से कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी
  2. गनीमत रही कि ट्रेन आगे बढ़ गई और तार पीछे छूट गया
  3. इस वजह से इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस लेट हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूटकर गिर गया। हाई वोल्टेज तार गिरते ही इंजन में आग लग गई, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

इस कारण महिदपुर रोड से गुजरने वाली दो ट्रेनों को आधा घंटा देरी से रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन से आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करंट फैलने की आशंका के बीच कई यात्रियों ने घबराकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हालांकि ट्रेन आगे बढ़ गई और टूटा हुआ ओएचई तार पीछे रह गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ने प्रभावित ट्रैक पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा इसके बाद आग पर काबू पाया गया। कुछ समय तक रेल यातायात भी प्रभावित रहा। आगजनी के कारण इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस तथा अवध एक्सप्रेस करीब आधा घंटा देरी से रवाना की गई।

रेलवे ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर ओएचई लाइन टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रेन नहीं निकलती या तार किसी अन्य डिब्बे पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत... अब ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना हुआ आसान, IRCTC से घर बैठे करें ऑनलाइन लगेज बुकिंग

यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

यात्रियों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महिदपुर रोड क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान ओएचई तार टूटने की तीन से चार घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन ने स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए। उनका कहना है कि समय रहते रखरखाव नहीं होने से यात्रियों की जान बार-बार जोखिम में पड़ रही है।