• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में बनेंगी 50 किमी लंबी सीमेंट की सड़कें, पानी और सीवरेज की लाइन भी बिछेगी

उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा 20 किसानों को 9 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर जमीन की रजिस्ट्री भी करवाई गई है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 10:13:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 10:20:59 AM (IST)
उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में बनेंगी 50 किमी लंबी सीमेंट की सड़कें, पानी और सीवरेज की लाइन भी बिछेगी
उज्जैन में सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अभी से जारी है तैयारियां। - फाइल फोटो

HighLights

  1. सड़कें बनाने की समय सीमा जुलाई 2027 तय की गई है
  2. सिंहस्थ मेला क्षेत्र में यह सड़कें करीब 24 मीटर चौड़ी रहेंगी
  3. जमीन अधिग्रहण के लिए यूडीए करीब 450 करोड़ खर्च करेगा

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 50 किमी लंबी सीमेंट की सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) 600 करोड़ रुपये की लागत से इनका निर्माण करवा रहा है। इसके लिए दो कंपनियों को ठेका दिया गया है। सड़कें बनाने की समय सीमा जुलाई 2027 तय की गई है।

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में यह सड़कें करीब 24 मीटर चौड़ी रहेंगी। मेला क्षेत्र में कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां अभी फसल लगी हुई है। ऐसे में इन इलाकों में अभी सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा 20 किसानों को 9 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर जमीन की रजिस्ट्री भी करवाई गई है।


वहीं अन्य किसानों से भी जमीन को लेकर बात जारी है। जिन जमीनों पर फसल लगी है उसकी कटाई खत्म होने के बाद वहां सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सहयोग करेगी भारतीय सेना, हाईटेक तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल, उज्जैन में बनेगा कमांड सेंटर

सड़क के साथ पेयजल और सीवरेज की भी होगी व्यवस्था

उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र में सड़कों के साथ पेयजल और सीवरेज की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए 1300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए यूडीए करीब 450 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सिंहस्थ क्षेत्र में सीवरेज निर्माण को लेकर पहले विरोध भी हुआ था।

यह भी पढ़ें- 13 हजार करोड़ से संवरेगी महाकाल की नगरी, 304 किमी नई सड़कें और 276 किमी चौड़ीकरण, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण