• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

मेघालय में 19 करोड़ के सरकारी काम का ठेका दिलाने का झांसा देकर उज्जैन में ठगे 78 लाख रुपये

मेघालय में सरकारी सोलर लाइट और पोल लगाने का 19 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा देकर उज्जैन के एक कारोबारी और उसके प्रोजेक्ट पार्टनर से 78 लाख रुपय...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:44:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:53:12 AM (IST)
मेघालय में 19 करोड़ के सरकारी काम का ठेका दिलाने का झांसा देकर उज्जैन में ठगे 78 लाख रुपये
काम दिलाने के बहाने ठग लिए रुपये। -एआई इमेज

HighLights

  1. सोलर लाइट और पोल का सरकारी काम दिलाने का दिया था भरोसा
  2. माधव नगर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया केस
  3. अलग-अलग किस्तों में तीन बैंक खातों में 78 लाख रुपये जमा करवा लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : मेघालय में सरकारी सोलर लाइट और पोल लगाने का 19 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा देकर उज्जैन के एक कारोबारी और उसके प्रोजेक्ट पार्टनर से 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

आरोपितों ने दोनों को मेघालय ले जाकर जिला परिषद कार्यालय में कुछ लोगों से मुलाकात करवाई थी। वहां लाइसेंस बनवाने और वर्क ऑर्डर जारी कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में तीन बैंक खातों में 78 लाख रुपये जमा करवा लिए गए, लेकिन ठेका नहीं मिला। मामले की जांच के बाद माधव नगर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


सरकारी सोलर लाइट और पोल का ठेका दिलाने का भरोसा दिया था

पुलिस के अनुसार ओरा पार्क कालोनी निवासी यतींद्र कुमार मोदी के प्रोजेक्ट पार्टनर राजीव ने 15 अप्रैल को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि इंदिरा नगर निवासी हरपालसिंह उर्फ संजय पुत्र भोजसिंह चौहान उनका परिचित है। हरपालसिंह ने मेघालय में सरकारी सोलर लाइट और पोल का ठेका दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बाद उसने अपने साथी फय्याज पुत्र अप्पा साहब चिकोड़े निवासी शिवाजी चौक शिरोले कोल्हापुर और अपने भतीजे मुस्तफा से मुलाकात करवाई। तीनों ने करीब 19 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का दावा किया।

हरपालसिंह, यतींद्र और राजीव को अपने साथ मेघालय ले गया

6 जून 2024 को हरपालसिंह, यतींद्र और राजीव को अपने साथ मेघालय ले गया, वहां तुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट काउंसिल में कुछ लोगों से मुलाकात करवाई गई। इस दौरान लाइसेंस बनवाने और वर्क ऑर्डर जारी कराने की बात कही गई। दो दिन बाद यतींद्र के ई-मेल पर वर्क ऑर्डर भी आ गया। इससे भरोसा होने पर ठेका दिलाने के नाम पर रकम दी गई।

आरोप है कि हरपालसिंह, फय्याज और मुस्तफा ने अलग-अलग किस्तों में अपने बैंक खातों में कुल 78 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बावजूद ठेका नहीं दिलाया गया। शिकायत की जांच के बाद माधव नगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में 2.34 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, शेयर और SIP में निवेश के नाम पर की ठगी, जालसाज पति-पत्नी पर FIR