• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चिल्लाने पर मुंह बांधकर मोगरी से पीटा... फिर खुद ले गया हॉस्पिटल

उज्जैन जिले के खचरौद थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका से जबरदस्ती की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची गंभीर हालत में मिली और इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें

By Hitendra TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 16 Dec 2025 04:28:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Dec 2025 07:21:47 AM (IST)
9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चिल्लाने पर मुंह बांधकर मोगरी से पीटा... फिर खुद ले गया हॉस्पिटल
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी

HighLights

  1. नानी के घर आयी 9 साल की बच्ची की हत्या
  2. जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश में मार डाला
  3. वारदात के बाद बच्ची को खुद ले गया अस्पताल

नईदुनिया न्यूज, खाचरौद (उज्जैन): जिल में खचरौद थाना क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक शख्स ने नीयत खराब होने पर 9 वर्षीय बालिका से जबरदस्ती करने की कोशिश की। चिल्लाने पर उसने मासूूम का मुंह थैली से बांधकर बेरहमी से पीटकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार शाम घटना के 36 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय बालिका शनिवार शाम मां के साथ अपनी नानी के घर जूना शहर आई थी। शाम 4 बजे मां सामान खरीदने बाजार चली गई और बच्ची वहां पर रुकी थी। इसके बाद बालिका गायब हो गई थी। सूचना मिलने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। डेढ़ घंटे बाद बालिका रियाज शेख के सूने बाड़े में मिली। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे और सिर व मुंह पर चोट के निशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई।


मालीपुरा स्थित निवास पर शव को लाते समय स्वजन सहित समाजजन ने आरोपितों की गिरफ्तारी व को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर मदार छल्ला मस्जिद के पास ही ताबूत रखकर रास्ता जाम कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें बनाकर जांच प्रारंभ कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रियाज पुत्र शब्बीर खां ने हत्या करना स्वीकारा।

आरोपी ने लोगों को दी जानकारी, खुद अस्पताल ले गया

एसडीओपी बेछोटे ने बताया कि रियाज के बाड़े में बालिका अकेली खेल रही थी। रियाज काम से लौटने के बाद दरवाजा खोलकर बाड़े में घुसा तो बच्ची को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और जबरदस्ती करने की कोशिश की। बालिका चिल्लाई तो उसे जोरदार धक्का दे दिया। जिससे उसका सिर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद रियाज ने मासूम का मुंह थैली से बांधकर, कपड़े धोने की मोगरी से माथे पर मारा। फिर बाड़े का दरवाजा बंद कर वहां से चला गया।

थोड़ी देर के बाद आरोपी ने दरवाजा खोलकर लोगों को बताया कि बच्ची यहां पर बेहोश पड़ी है। वह उसे अस्पताल ले गया और उसके माता-पिता को खबर दी। पुलिस ने घर के समीप लगे कैमरे से आरोपी का आने जाने का समय देखकर उसे चर्चा की तो उसने पूरी वारदात कबूल की।

यह भी पढ़ें- कंपनी में नौकरी छोड़कर टेलीकॉम इंजीनियर बना चोर, गैंग बनाकर चुराता था टावरों के बेस बैंड

साक्ष्य मिटाने के प्रयास

घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधिकारी एक्शन में आ गए थे। एसडीओपी ने पुलिस की चार टीमें घटित की है। अलग-अलग टीमें घटनास्थल से लेकर पूरे इलाके में बारिकी से अलग-अलग बिंदुओं से जांच में जुटी हुई है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे के लगभग घटनास्थल पर उज्जैन से डाग स्क्वॉड एवं फारेंसिक टीम पहुंची और जांच की। बताया जा रहा है कि बाड़े में देर रात एक प्लास्टिक के थैले को जलाया गया है। वहीं, खून के निशान भी मिटाने के प्रयास किए गए हैं।