
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और संग्रहण से जुड़े मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने फरार आरोपितों और न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंटों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
एसपी शर्मा के अनुसार देवासगेट के पांच, नानाखेड़ा का एक, नागझिरी का एक, महाकाल के 11, जीवाजीगंज के तीन, चिमनगंज मंडी के छह, नागदा छह, उन्हेल के तीन, राघवी के तीन, नीलगंगा के 13 और चिंतामन का एक, तराना का एक, भैरवगढ़ के दो सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के मामलों में आरोपितों की तलाश की जा रही है।
इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों के 46 आरोपितों के साथ स्थायी और गिरफ्तारी वारंट में 12 आरोपित भी शामिल हैं। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में सहायता करने या उनकी गिरफ्तारी में उपयोगी साबित होने वाली विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति की सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
टोंकखुर्द : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में बीएमओ डा. माया कल्याणी के मार्गदर्शन में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
डॉ. रुशी बरुआ ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। रायसिंह मालवीय बीईई ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. प्रतीक तिवारी, डा. राजेश नागर, डा. प्रीति जैन, दिनेश कारपेंटर, उषा सोलंकी रेडियोग्राफर, जेनपाल सिंह लैब टेक्नीशियन, किरण चौहान, लखन करोलिया, प्रमिला राठौर, दिशा गोरसिया सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें- नशे के 292 इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार; यूपी के उरई से मंगवाकर भोपाल में बेच रहा था खेप