• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में माकड़ोन मंडी के उप निरीक्षक को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, साथी आउटसोर्स कर्मचारी भी धराया

लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने शुक्रवार को माकड़ोन अनाज मंडी में कार्रवाई करते हुए मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य और उसके साथी आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को...और पढ़ें

By Suryanarayan MishraEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 01:17:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 01:17:29 PM (IST)
उज्जैन में माकड़ोन मंडी के उप निरीक्षक को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, साथी आउटसोर्स कर्मचारी भी धराया
आरोपी मंडी उपनिरीक्षक रोशन आर्य व सह आरोपी संतोष भाटी। -सौजन्य

HighLights

  1. व्यापारी से प्रति बोरी दस रुपये मांगने का आरोप
  2. सोयाबीन से भरी गाड़ी रोकने की धमकी देने की शिकायत पर हुई कार्रवाई
  3. साथी आउटसोर्स कर्मचारी को भी लोकायुक्त ने पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने शुक्रवार को माकड़ोन अनाज मंडी में कार्रवाई करते हुए मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य और उसके साथी आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोप है कि उप निरीक्षक मंडी में सोयाबीन खरीदने वाले व्यापारी से प्रति बोरी दस रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर सोयाबीन से भरी गाड़ी नहीं जाने देने की धमकी दी जा रही थी।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम रूपाखेड़ी निवासी व्यापारी योगेश राठौर ने बुधवार को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि वह माकड़ोन मंडी से सोयाबीन खरीदता है। मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य उससे प्रत्येक बोरी के हिसाब से दस रुपये मांग रहा है, जबकि वह मंडी शुल्क भी जमा करता है।


शिकायत का सत्यापन डीएसपी राजेश पाठक ने किया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की दस सदस्यीय टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। व्यापारी योगेश राठौर ने जैसे ही चार हजार रुपये रोशन आर्य को दिए, उसने यह राशि अपने साथी आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को पकड़ा दी। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने दोनों को मंडी परिसर में पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

रोशन आर्य ग्वालियर का निवासी है, जबकि संतोष भाटी माकड़ोन का रहने वाला है। लोकायुक्त ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

इनकी रही टीम में भूमिका

कार्रवाई करने वाली टीम में डीएसपी राजेश पाठक, डीएसपी दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत तथा आरक्षक शिवकुमार शर्मा, श्याम शर्मा, इसरार खान और उमेश जाटव सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें- CBI ने भोपाल CGST सुपरिटेंडेंट को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा; घरों की तलाशी में मिले 72.50 लाख नकद