• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में ज्वेलर्स की दुकान में घुसी महिला, शोकेस से सोने के जेवरों की ट्रे उड़ा ले गई

भागसीपुरा स्थित श्री यमुना ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े तीन महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक महिला दुकान के अंदर घुसी और शोकेस टेबल के भ...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:21:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 04:21:53 PM (IST)
उज्जैन में ज्वेलर्स की दुकान में घुसी महिला, शोकेस से सोने के जेवरों की ट्रे उड़ा ले गई
ज्वेलर्स की दुकान में घुसी महिला, शोकेस से सोने के जेवरों की ट्रे उड़ा ले गई। (एआई इमेज)

HighLights

  1. तीन महिलाओं के गिरोह पर चोरी का संदेह
  2. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  3. पुलिस ने फुटेज होने के बाद भी 15 दिन बाद केस दर्ज किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : भागसीपुरा स्थित श्री यमुना ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े तीन महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक महिला दुकान के अंदर घुसी और शोकेस टेबल के भीतर रखी सोने के जेवरों की ट्रे निकालकर शाल में छिपा ली। इस दौरान ट्रे से कुछ जेवर नीचे गिर गए, जिन्हें महिला ने उठाकर फिर शॉल में रख लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज होने के बाद भी 15 दिन बाद केस दर्ज किया है।

दुकान पड़ोसी दुकानदार के भरोसे छोड़कर गए

फरियादी कैलाश चंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्र विक्रम सोनी के साथ दुकान संचालित करते हैं। 26 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विक्रम किसी काम से फ्रीगंज गया था। शाम करीब चार बजे कैलाश बाथरूम जाने के लिए दुकान पड़ोसी दुकानदार के भरोसे छोड़कर गए। लौटे तो दुकान के गेट पर लगी बेंच कुछ हटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो कांच की शोकेस टेबल में रखी जेवरों की ट्रे गायब थी।


शोकेस से ट्रे निकालकर शॉल में छिपाती दिखाई दी

ट्रे में 20 सोने की नथ, 10 जोड़ छोटी बालियां, 10 छोटे पेंडल, बच्चों की दो अंगूठियां, तीन जोड़ टॉप्स और पांच जोड़ टॉप्स के लटकन रखे थे। फुटेज देखने पर दुकान के बाहर तीन महिलाएं नजर आईं। इनमें से एक महिला टेबल खिसकाकर दुकान के अंदर दाखिल हुई और शोकेस से ट्रे निकालकर शॉल में छिपाती दिखाई दी। जिसके बाद सोनी ने खाराकुआं पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर शुक्रवार को तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित महिलाओं की तलाश में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस ने मामले में 15 दिन बाद केस दर्ज किया है। इसके चलते बाजार के व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स चोरी मामले तीन आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार