• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में उज्ज्वला योजना के फर्जी कनेक्शन की जांच से जुड़े मामले में 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया क्लर्क

कलेक्ट्रेट में गुरुवार को लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

By Suryanarayan MishraEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 01:06:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:07:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में उज्ज्वला योजना के फर्जी कनेक्शन की जांच से जुड़े मामले में 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया क्लर्क
अपर कलेक्टर के बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा। -एआई इमेज

HighLights

  1. कलेक्ट्रेट में 20 हजार रुपये लेते सहायक ग्रेड-3 रंगे हाथों गिरफ्तार
  2. मां के दस्तावेजों से किसी अन्य को गैस कनेक्शन देने की शिकायत पर मांगी थी रिश्वत
  3. जांच के बाद प्रकरण अपर कलेक्टर कार्यालय को भेजा गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : कलेक्ट्रेट में गुरुवार को लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित ने शिकायतकर्ता की मां के नाम पर उज्ज्वला योजना के तहत हुए फर्जी गैस कनेक्शन की जांच से जुड़े मामले में रिश्वत मांगी थी।

मां के दस्तावेजों पर उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन किसी अन्य को दे दिया

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, नागदा के बिरलाग्राम निवासी बृजेश विश्वकर्मा पिता तिलकधारी ने 29 अक्टूबर को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। बृजेश ने बताया था कि उनकी मां के दस्तावेजों का उपयोग कर उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में शिकायत की थी।


जांच के बाद प्रकरण अपर कलेक्टर कार्यालय को भेजा गया था

शिकायत की जांच खाद्य विभाग ने की थी। जांच के बाद प्रकरण अपर कलेक्टर कार्यालय को भेजा गया था। इसी मामले में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित अपर कलेक्टर कार्यालय में दबिश देकर रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपये लेते पकड़ लिया।

कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई। मामले में लोकायुक्त पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- CBI ने भोपाल CGST सुपरिटेंडेंट को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा; घरों की तलाशी में मिले 72.50 लाख नकद

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।