• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

बेटी के लव मैरिज करने से नाराज पिता ने दो साल बाद उसके ससुर को कर लिया किडनैप, मांगी दो लाख रुपये फिरौती

उज्जैन में पानी-पतासे का ठेला लगाने वाले के अपहरण और 2 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 12:29:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 12:36:56 PM (IST)
बेटी के लव मैरिज करने से नाराज पिता ने दो साल बाद उसके ससुर को कर लिया किडनैप, मांगी दो लाख रुपये फिरौती
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जब्त कार।

HighLights

  1. पिता अपनी बेटी द्वारा की गई लव मैरिज से बहुत नाराज था
  2. उसने अपने साथियों के साथ बेटी के ससुर को किडनैप कर लिया
  3. पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के सुंदराबाद फंटे से पानी-पतासे बेचने वाले व्यक्ति को चार लोग जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही उसे बदमाशों से छुड़वा लिया। बताया जा रहा है कि जिसका अपहरण किया गया उसके पुत्र ने दो साल पूर्व एक युवती से प्रेम विवाह किया था। जिससे उसका युवती का पिता नाराज था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के पिता का अपहरण कर दो लाख रुपये की मांग की थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को थाने पर सूचना मिली थी कि 4-5 अज्ञात आरोपितों द्वारा सुंदराबाद फंटे से पानी-पतासे बेचने वाले विजयसिंह पुत्र रामनाथ कुशवाह निवासी लहार जिला भिंड हाल मुकाम ग्राम बालोदालखा का अपहरण कर लिया है।

आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर बड़नगर की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर जाखाखेड़ी पुलिया के पास से कार क्रमांक एमपी 09 जेडएल 5301 को रोका और उसमें सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत विजयसिंह को मुक्त कराया था।


आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 140(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने अपने नाम प्रहलाद पुत्र मदनलाल खेरवाल निवासी बड़नगर, राघवेन्द्र पुत्र मुन्नीलाल कुशवाह निवासी बड़नगर, सुनील पुत्र इंदुसिंह सोलंकी निवासी ग्राम जाफला, रणजीत पुत्र राधेश्याम डोडिया निवासी बड़नगर बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।

पानी-पतासे के ठेले से उठा ले गए

पूछताछ में सामने आया है कि अपहृत विजयसिंह के पुत्र ने दो साल पूर्व आरोपित राघवेन्द्र की पुत्री से प्रेम विवाह किया था। दोनों वर्तमान में उज्जैन में निवास कर रहे हैं। राघवेंद्र इससे काफी नाराज था। रविवार को विजयसिंह सुंदराबाद फंटे पर अपना पानी-पतासे का ठेला लगा रहा था।

उसी दौरान राघवेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजयसिंह से मारपीट कर उसका ठेला तोड़ दिया और जबरन कार में बैठाकर ले गए थे। कार में मारपीट कर उससे दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें : 'चाय पीने का शोक है तो जेब में रखो पैसे', 10 रुपये की उधारी ने छेड़ा संग्राम, तीन लोगों के सिर फूटे