• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Batik Print Ujjain: उज्जैन के बटिक प्रिंट कलाकार की दो पेंटिंग 6.72 लाख रुपये में बिकी

Batik Print Ujjain: कलाकार हयात गुट्टी को मोम को पिघलाकर विशेष रंगों की सहायता से कपड़ों पर हाथ से दोनों पेंटिंग बनाने में छह माह का वक्त लगा था।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 03:07:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Feb 2024 03:20:13 PM (IST)
Batik Print Ujjain: उज्जैन के बटिक प्रिंट कलाकार की दो पेंटिंग 6.72 लाख रुपये में बिकी
हयात गुट्टी द्वारा बनाई राशि चक्र आधारित पेंटिंग और नाग-गरुढ़ की दुश्मनी आधारित पेंटिंग।

HighLights

  1. पिछले वर्ष दोनों पेटिंग का चयन मध्य प्रदेश सरकार ने पुरस्कार के लिए किया था।
  2. इसे 15 दिन पहले कच्छ में लगी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया था।
  3. उज्जैन की प्रसिद्ध भैरवगढ़ प्रिंट बटिक कला को जीआइ टैग प्रदान किया था।

Batik Print Ujjain: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन के बटिक प्रिंट कलाकार हयात गुट्टी की दो पेंटिंग 6 लाख 72 हजार रुपये में बिकी है। खरीददार कच्छ, गुजरात के हैं, जिन्होंने पेंटिंग को काफी सराहा और उसे खरीदे बिना न रह सके। 30 वर्षीय हयात द्वारा बनाई एक पेंटिंग में राशि चक्र और दूसरी में नाग-गरुढ़ की दुश्मनी को दर्शाया है।

बताया कि मोम को पिघलाकर विशेष रंगों की सहायता से कपड़ों पर हाथ से दोनों पेंटिंग बनाने में छह माह का वक्त लगा था। इसे 15 दिन पहले कच्छ में लगी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया था। पिछले वर्ष दोनों पेटिंग का चयन मध्य प्रदेश सरकार ने पुरस्कार के लिए किया था। हयात ने बताया कि वे दिवंगत बटिक कलाकार रहीम गुट्टी के पोते हैं।


naidunia_image

बटिक कला उन्हें विरासत में मिली है। उनके पिता भी बटिक कलाकार हैं। गत वर्ष वाणिज्य मंत्रालय ने उज्जैन की प्रसिद्ध भैरवगढ़ प्रिंट बटिक कला को जीआइ टैग प्रदान किया था।

भैरवगढ़ क्षेत्र के कुछ परिवार मोम को पिघलाकर कपड़ों पर एक खास तरह की हाथ से प्रिंटिंग करते हैं, जिसे बटिक प्रिंट कहा जाता है। यह प्रिंट, देशभर में भैरवगढ़ प्रिंट के नाम से जाना जाता है। यहां की चादरें व ड्रेस मटेरियल इंटरनेट वेबसाइट पर भी बिकते हैं।