• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन से इंदौर जा रही 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन' बस में लगी भीषण आग, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक बस में आग लग गई। घटना मंगलवार को उज्जैन-इंदौर मार्ग पर रामवासा के समीप घटी। बस का पिछला टायर फटने के बाद आग लगी।

By Amit AtalasiaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:42:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:42:17 PM (IST)
उज्जैन से इंदौर जा रही 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन' बस में लगी भीषण आग, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
टायर फटने के बाद चलती बस में लगी भीषण आग

HighLights

  1. टायर फटने के बाद चलती बस में लगी भीषण आग, यात्री सुरक्षित
  2. 25 सितंबर को ही शुरू हुई थी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
  3. समय रहते यात्रियों के उतरने से टला बड़ा हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक बस में आग लग गई। घटना मंगलवार को उज्जैन-इंदौर मार्ग पर रामवासा के समीप घटी। बस का पिछला टायर फटने के बाद आग लगी। गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले बस में सवार सभी यात्री नीचे उतर गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 13 पी 2922 उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही थी। रामवासा के समीप आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का टायर फटने के बाद आग लगी थी। टायर फटने के बाद बस में आग तेजी से फैल गई। चालक ने स्थिति को भांपते हुए बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतारा। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

25 सितंबर को हुआ था शुभारंभ, तकनीकी सुरक्षा पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस दौरान प्रदेश के सात प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई थी।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन को इस सेवा के तहत 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया था। सेवा शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद बस में आग लगने की घटना ने सुरक्षा और तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: एमपी के 17 जिलों में होगी बारिश... अगले चार दिन रीवा समेत पूर्वी इलाकों में ठंडक