• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

महाकाल मंदिर में बिगड़ी व्यवस्था, दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट कर उन्हीं पर करवा दी एफआईआर

महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने दिल्ली से उज्जैन आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी ने उन्हीं श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी।

By Suryanarayan MishraEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 02:10:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 02:16:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महाकाल मंदिर में बिगड़ी व्यवस्था, दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट कर उन्हीं पर करवा दी एफआईआर
महाकाल मंदिर। -फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा पार्षद बोले- गार्ड मंदिर की छवि खराब कर रहे
  2. अर्धसैनिक बल तैनात करने की मांग
  3. सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगा विवाद का वास्तविक कारण

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने दिल्ली से उज्जैन आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी ने उन्हीं श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी। मंगलवार अलसुबह बैरिकेड खुलने के बाद अचानक व्यवस्था बिगड़ गई थी।

महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद का सिलसिला थम नहीं रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के साथ सुरक्षाकर्मियों की अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार तड़के दिल्ली से आए श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आ गया।


घटना में मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने महाकाल थाने में आवेदन देकर दिल्ली के चार श्रद्धालुओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बैरिकेड खुलने के बाद बिगड़ी व्यवस्था

दिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने पुलिस को बताया कि तड़के भस्म आरती के दौरान चलित दर्शन की लाइन को त्रिवेणी द्वार के अंदर व्यवस्थित किया गया था। इसी दौरान फूल-प्रसाद विक्रेताओं ने अन्नक्षेत्र के सामने लगा बैरिकेड खोल दिया, जिससे व्यवस्था बिगड़ने लगी। बैरिकेड को दोबारा उठाकर बंद किया जा रहा था, तभी कुछ दर्शनार्थी निर्धारित लाइन तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और उनके साथ आए कुछ अन्य लोग बाहर रह गए।

श्रद्धालुओं को लाइन में आने की समझाइश देने के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों ने दिल्ली के जतिन गोयल, अनुज गोयल, अमर गोयल और सत्यम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए महाकाल थाने में मामला दर्ज कराया।

भाजपा पार्षद बोले- गार्ड मंदिर की छवि खराब कर रहे हैं

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा गार्डों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी को कुछ नहीं समझते।

तिवारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से लगातार इस तरह की घटनाएं मंदिर परिसर में हो रही हैं, जिससे महाकाल मंदिर और उज्जैन की छवि खराब हो रही है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में कुछ दिन पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के साथ भी घटना हुई थी। पहले भी श्रद्धालुओं के साथ विवाद होते रहे हैं और बाद में उन्हीं को दोषी ठहराकर एफआईआर दर्ज करा दी जाती है।

अर्धसैनिक बल तैनात करने की मांग

शिवेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से घटनाओं पर संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती होनी चाहिए। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर कई शिकायतें हैं।

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन या शासन-प्रशासन का नहीं, बल्कि भगवान महाकाल के भक्तों का है। श्रद्धालुओं का सम्मान और सुलभ दर्शन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगा विवाद का वास्तविक कारण

मंदिर समिति की ओर से सुरक्षाकर्मियों के आवेदन पर केस दर्ज कराया गया है। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट होगा। शिकायत में बैरिकेड गिरने और व्यवस्था बिगड़ने के बाद विवाद होने की बात कही गई है।

बैरिकेड संभालने की जिम्मेदारी भी मंदिर के सुरक्षाकर्मियों की थी। ऐसे में समय रहते व्यवस्था क्यों नहीं संभाली गई, यह भी जांच का विषय है। पुलिस ने मंदिर समिति से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, बेटी के सामने मां को पीटा, बाल खींचकर छीना मोबाइल, Video वायरल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।