• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, बेटी के सामने मां को पीटा, बाल खींचकर छीना मोबाइल, Video वायरल

महाकाल मंदिर की पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला में दिल्ली की महिला श्रद्धालु से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है लेकिन कर्मचारियों ने इसकी जानक...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 10:40:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 10:40:06 PM (IST)
महाकाल मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, बेटी के सामने मां को पीटा, बाल खींचकर छीना मोबाइल, Video वायरल
महाकाल मंदिर धर्मशाला में शर्मसार करने वाली घटना।

HighLights

  1. महाकाल मंदिर धर्मशाला में शर्मसार करने वाली घटना
  2. दिल्ली की महिला श्रद्धालु से सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट
  3. सुरक्षाकर्मियों की भूमिका पर फिर उठने लगे गंभीर सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर की पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला में दिल्ली की महिला श्रद्धालु से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। श्रद्धालु प्रेरणा गर्ग का आरोप है कि 16 सितंबर को 13 वर्षीय बेटी के सामने सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान बाल पकड़कर खींचे गए और घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ भी बदसलूकी की गई। प्रेरणा ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।


कमरे की जानकारी लेने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रेरणा गर्ग ने बताया कि वह 16 सितंबर को अपनी बेटी के साथ पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला पहुंची थी। उन्होंने कर्मचारियों से कमरे की उपलब्धता के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने कमरा खाली नहीं होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने चेक-आउट या बुकिंग निरस्त होने पर कमरा मिलने की संभावना के बारे में पूछा, लेकिन कर्मचारियों ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वह धर्मशाला परिसर में बैठकर इंटरनेट पर दूसरे होटल की तलाश करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। कारण पूछने पर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना

प्रेरणा का कहना है कि उन्होंने घटनाक्रम को मोबाइल में रिकार्ड करना शुरू किया था। इसी दौरान एक गार्ड ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीन लिया। महिला ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके बाल खींचे और बेटी के सामने मारपीट की। बेटी के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना के बाद उन्होंने मामले का वीडियो जारी कर अपनी शिकायत बताई।

ट्रेन का समय होने से समिति में शिकायत नहीं कर सकी

महिला के अनुसार घटना के बाद उनकी ट्रेन का समय हो गया था। इस कारण वह मंदिर समिति में लिखित शिकायत नहीं कर सकी। हालांकि उसने महाकाल थाने पहुंचकर मारपीट और अभद्रता को लेकर लिखित आवेदन दिया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महिला श्रद्धालु की ओर से मारपीट और अभद्रता को लेकर लिखित आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी रोकने का मास्टर प्लान तैयार, पुलिस तैनात करेगी थर्मल ड्रोन और सशस्त्र बल

पहले भी श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में हो चुके हैं विवाद

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का यह पहला मामला नहीं है। 11 जून को गणेश मंडपम में दो युवकों के बैरिकेड पार कर दूसरी कतार में पहुंचने के बाद विवाद हुआ था। गार्ड द्वारा रोकने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी।

वहीं अगस्त में महाकाल लोक में सप्त ऋषि की मूर्तियों के पास महिला श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद और मारपीट का वीडियो सामने आया था। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी।