• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब पिपलिया मंडी, ढोढर और नामली सहित 7 स्टेशनों पर लेगी स्टॉपेज

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की वजह से चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन को सात स्टेशनों पर स्टॉपेज देने का फैसला लिया गया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 10:02:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 10:09:49 AM (IST)
चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब पिपलिया मंडी, ढोढर और नामली सहित 7 स्टेशनों पर लेगी स्टॉपेज
ट्रेन की फाइल फोटो।

HighLights

  1. नामली, ढोढर, दलोदा, पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, जावद रोड और शंभपुरा में स्टॉपेज
  2. इससे इन स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी
  3. अहमदाबाद-भागलपुर ट्रेन रतलाम रेलवे स्टेशन पर अब 5 मिनट तक रुकेगी

उज्जैन, डिजिटल डेस्क। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन को 11 अक्टूबर तक एक-एक मिनट के लिए सात स्टेशनों पर स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। इससे इन स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन इस दौरान नामली, ढोढर, दलोदा, पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, जावद रोड और शंभपुरा में एक-एक मिनट के लिए स्टॉपेज लेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई है। यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर विस्तुत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

30 सितंबर से अहमदाबाद-भागलपुर ट्रेन रतलाम में रुकेगी 5 मिनट

इधर अहमदाबाद से भागुलपुर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज अब रतलाम रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट का रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह रात 11.40 मिनट पर रतलाम पहुंचेगी और 11.45 पर चलेगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल, सीहोर और विदिशा के यात्रियों को सौगात, चेन्नई-जोधपुर के लिए मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन, देखें समय और तारीख