• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में भी तेज हुई तोड़फोड़, नए रास्ते चौड़ा करने की कार्रवाई शुरू

महाकाल मंदिर के अवंतिका द्वार से महाकाल घाटी तक 200 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े मार्ग में बाधक बने 39 आवासों, दुकानों और होटलों के हिस्सों को हटाने की ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 02:24:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 02:31:13 PM (IST)
उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में भी तेज हुई तोड़फोड़, नए रास्ते चौड़ा करने की कार्रवाई शुरू
गुदरी चौराहा से जुड़े मार्ग को चौड़ा करने के लिए मकान के बाधक हिस्से की तोड़ाई करते श्रमिक।

HighLights

  1. गाड़ी अड्डा–निकास चौराहा के बीच चौड़ा किया जा रहा रास्ता
  2. बंबई वाले की धर्मशाला और दानी गेट के बीच भी सड़क हो रहा चौड़ा
  3. गुदरी चौराहा–पानदरीबा–हरसिद्धि पाल के बीच भी चल रहा है काम

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन शहर के 64 प्रमुख मार्गों के स्वीकृत चौड़ीकरण की इस बड़ी श्रृंखला के तहत शुक्रवार को तीन नए मार्गों -गाड़ी अड्डा से निकास चौराहा, बंबई वाले की धर्मशाला से दानी गेट, तथा गुदरी चौराहा से पानदरीबा होते हुए हरसिद्धि पाल तक- चौड़ीकरण का कार्य आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया है।

मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल शहर में इस वृहद मार्ग चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की थी। अब तक यहां कोयला फाटक से कंठाल चौराहा, सती गेट और खड़े हनुमान मंदिर तक का मार्ग चौड़ा किया जा चुका है, जबकि गाड़ी अड्डा, दानी गेट और हरसिद्धि पाल जैसी लोकेशनों पर कार्य वर्तमान में पूरी गति से प्रचलित है।


विकास के इस महाअभियान की कड़ी में पिछले सप्ताह महाकाल मंदिर के अवंतिका द्वार से महाकाल घाटी तक 200 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े मार्ग में बाधक बने 39 आवासों, दुकानों और होटलों के हिस्सों को हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की गई थी। इस महत्वपूर्ण मार्ग को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 24 मीटर चौड़ा किया जाना है।

इसके साथ ही, खजुरावली मस्जिद से केडी गेट, कोयला फाटक से कंठाल चौराहा होकर सती गेट, खड़े हनुमान मंदिर तक मार्ग चौड़ा किया जा चुका है। अब इसके आगे बढ़कर छत्री चौक से गोपाल मंदिर तक मार्ग चौड़ा करने के क्रम में शाही मस्जिद का 10 फीट बाधक हिस्सा हटाने की कार्रवाई भी निरंतर सप्ताहभर से जारी है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों, इसके लिए सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

निगम आयुक्त का कड़ा रुख और मैदानी निरीक्षण

शुक्रवार को नए मार्गों पर काम शुरू होने के बाद नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने प्रशासनिक अमले के साथ शहर के इन प्रमुख निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सीवरेज लाइन तथा नाली निर्माण जैसे सभी अधोसंरचनात्मक कार्य आपसी समन्वय के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। इस दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी और भवन अधिकारी राजकुमार राठौर सहित पूरा अमला मुस्तैद नजर आया।

जनसहयोग की अनूठी मिसाल : खुद अपने हाथों से हिस्से हटा रहे रहवासी

इस चौड़ीकरण अभियान की सबसे बड़ी खूबसूरती जनता का सकारात्मक रुख है। लोग बिना किसी गतिरोध के स्वयं आगे आ रहे हैं और मकानों तथा प्रतिष्ठानों के चिह्नित हिस्सों को अपने हाथों से हटाकर नगर निगम के विकास कार्यों में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

गाड़ी अड्डा–निकास चौराहा : लगभग 1 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जहां निर्माण के साथ नाली का काम भी जारी है।

बंबई वाले की धर्मशाला–दानी गेट : करीब 470 मीटर लंबे इस मार्ग को भी 18 मीटर चौड़ा रूप दिया जा रहा है।

गुदरी चौराहा–पानदरीबा–हरसिद्धि पाल : 570 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। यह मार्ग बाबा महाकाल की शाही सवारी और सिंहस्थ की पेशवाई का मुख्य हिस्सा है, इसलिए यातायात सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक रास्ता चौड़ा करने के लिए हटाए जा रहे मकान और दुकानें

अल्टीमेटम : चौड़ी सड़कों पर अतिक्रमण किया तो नहीं बख्शेगी रिमूवल गैंग

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के तेवर सख्त नजर आए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि चौड़े किए गए मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण या अवैध कब्जा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका असर तुरंत देखने को मिला।

ढाबा रोड स्थित मावा बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के वक्त नाली के ऊपर ब्लाक लगाकर किए गए अवैध निर्माण को निगम की रिमूवल गैंग ने तत्काल मौके पर ही जमींदोज कर दिया और संबंधित पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका। आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि चौड़ी सड़कों पर फुटपाथ या नालियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भारी चालान और जब्ती की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं को होल्डिंग एरिया में रोकेंगे, पांच रेलवे स्टेशनों पर तैयारियां